NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:11 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ग्राम पंचायत सूपा में पांच से सात मई तक आयोजित रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का समापन उत्साह और महिला सहभागिता के साथ हुआ। जिले की 10 टीमों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में करीब 120 महिला खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने पोषण पैंथर टीम को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के दौरान खिलाडिय़ों ने टीमवर्क, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों की बड़ी उपस्थिति ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया और पूरा मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा।
समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ शशधर दास (चीफ बिजनेस ऑफिसर, अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़) तथा लक्ष्मी जीवन पटेल (जिला पंचायत सदस्य) ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिदार (सरपंच प्रतिनिधि, सूपा), ओमप्रकाश गुप्ता (सरपंच, बड़े भंडार), संजय मैत्री (सरपंच, बरपाली), प्रेम भारद्वाज (उपसरपंच, सूपा), अक्षय प्रधान (बड़े भंडार), धरम सिंह पटेल (बड़े भंडार), विजय सिदार (जनपद पंचायत सदस्य) सहित ग्राम सूपा एवं बरपाली के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ से एचआर हेड, सिविल हेड, प्रोजेक्ट, मेकेनिकल हेड, प्रोजेक्ट और लैंड-लायजनिंग हेड की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “इस तरह की खेल प्रतियोगिताएँ महिला खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का अवसर देती हैं। खेल अनुशासन और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं, जो जीवन में उपयोगी सिद्ध होते हैं।
चीफ बिजनेस ऑफिसर शशधर दास ने कहा, “अदाणी पावर ग्रामीण क्षेत्रों में महिला खिलाडिय़ों को अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।”
इस प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ अमेचर कबड्डी संघ की ओर से किया गया। आयोजन में संघ के राजेश पटनायक और उनकी 20 सदस्यीय टीम का योगदान रहा। प्रतियोगिता का प्रायोजक अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ रहा। ग्राम पंचायत सूपा और ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अदाणी फाउंडेशन वर्ष 2022-23 से बालिकाओं को नि:शुल्क कबड्डी प्रशिक्षण और प्रतिवर्ष स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा रहा है। टीम को प्रेम नायक, रतिराम सिदार और परमेश्वर बिश्वाल की ओर से वर्ष 2022 से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक बालिकाएँ प्रशिक्षित हो चुकी हैं, जिनमें से 34 खिलाड़ी राज्य स्तरीय और 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। यह पहल ग्रामीण बालिकाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढऩे का अवसर देने के साथ महिला सहभागिता को प्रोत्साहित कर रही है।

You Might Also Like

जेठानी के साथ देवरानी ने भी संभाला मोर्चा

होटल श्रेष्ठा में प्रथम रीजन जोन मीट का भव्य आयोजन किया

सुश्री कुसुम बघेल को जिले के भीम आर्मी की कमान

बेबी एलीफैंट की मौत, दो चट्टानों के बीच फंसने से तोड़ा दम

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार में महिला सशक्तिकरण की मिसाल, ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान से आजीविका और जल संरक्षण को मिला नया आधार
Next Article सिद्धांतों के सौदागर नहीं, सेवा के पुजारी: भाजपा के लिये केवल व्यक्ति नही संजीवनी की तरह हैं सुगनचंद

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?