NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सिद्धांतों के सौदागर नहीं, सेवा के पुजारी: भाजपा के लिये केवल व्यक्ति नही संजीवनी की तरह हैं सुगनचंद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सिद्धांतों के सौदागर नहीं, सेवा के पुजारी: भाजपा के लिये केवल व्यक्ति नही संजीवनी की तरह हैं सुगनचंद
रायगढ़

सिद्धांतों के सौदागर नहीं, सेवा के पुजारी: भाजपा के लिये केवल व्यक्ति नही संजीवनी की तरह हैं सुगनचंद

85 वर्षीय सुगन चंद फरमानिया की अनकही दास्तान

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:11 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। भाजपा की नींव जिन निस्वार्थ कार्यकर्ताओं के पसीने से सींची गई है, उनमें सुगन चंद फरमानिया का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। आज की युवा पीढ़ी भले ही उनके व्यक्तित्व से अनजान हो, लेकिन रायगढ़ की राजनीति में सुगनचंद जी को “भाजपा का वकील” कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं।
सिद्धांतों से कभी कोई समझौता नहीं किया…
राजनीति को काजल की कोठरी माना जाता है जिसमें बेदाग रहना मुश्किल है लेकिन उसूलों के पक्के सुगन चन्द ने इस मिथक को तोडऩे में सफलता पाई है। उसूलों के इतने पक्के रहे कि राजनीति में रहते हुए वे कभी रुपया-पैसा के पीछे कभी नहीं भागे। वरना आज इनका नाम भी रायगढ़ के धन्ना सेठों की सूची में शामिल होता। अपने आप में एक बड़ा औहदा, बड़ा नाम होते हुए भी सुगनचंद जी एक आम, सामान्य इंसान का ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं खादी का कुर्ता, सादगी भरी हंसी और हर कार्यकर्ता के लिए दरवाजा हमेशा खुला रखना यही उनकी पहचान है।
जन्म और संघर्ष
13 मई 1942 को ग्राम फरमाना, जिला रोहतक में जन्मे सुगनचंद जी ने 1958 में प्रथम श्रेणी में मैट्रिक की। छठवीं में गुरुमुखी में अव्वल रहे और मुंडी हिंदी भी सीखी। 1958 में रायगढ़ आए, राउरकेला में कपड़ा दुकान संभाली। 1967 में जनसंघ से जुड़े और 1970 में रायगढ़ आकर रायपाली में छोटी सी राशन दुकान से जीवन शुरू किया।
जीवन की दुखद घटनाएं जो सुनकर आंखें भर आएं
उनके जीवन में कई ऐसे बड़े दुखद मोड़ आए जिन्हें सुनकर कोई भी अंजान आदमी की आंखों में आंसू आ जाए। परिवार की जिम्मेदारियां, आर्थिक तंगी, अपनों का बिछडऩा हर दर्द को सीने में दबाकर पार्टी का झंडा थामे रहे। मीसा बंदी बने, 10 दिन जेल काटी, पर उसूल नहीं छोड़े। जब साथी पद और पैसे के पीछे भागे, तब सुगनचंद जी बूथ की पर्ची बांटते रहे। घर में अभाव रहा, पर कभी किसी ठेकेदार या अफसर के आगे हाथ नहीं फैलाया।
भाजपा के सच्चे सिपाही
1975 के आपातकाल में मीसा बंदी हुए। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा गठन और दिसंबर 1980 के बॉम्बे अधिवेशन के साक्षी रहे। वर्षों रायगढ़ नगर अध्यक्ष रहे, पर पद का मोह कभी नहीं किया। चुनावी नियमों के इतने ज्ञाता कि निर्वाचन अधिकारी भी उनके तर्कों के सामने निरुत्तर हो जाते थे।
2003: एक आदमी ने हिला दिया पूरा सिस्टम
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर प्रमाण सहित लड़े। दिल्ली से जांच अधिकारी बुलवाए और पूरे छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची दोबारा बनवाई’स। यह कलेजा सिर्फ सुगनचंद जी में था।
कांग्रेस के गढ़ में सेंध
पांच बार के विधायक के.के. गुप्ता जी के अभेद किले में सेंध लगाने वालों में उनका नाम सबसे आगे है। बिना धनबल, सिर्फ जनबल और सिद्धांत के दम पर।
आज 13 मई को 85 वें जन्मदिन पर
जब हम मुडक़र देखते हैं तो एक फकीर सा दिखता है जिसने पार्टी को सब कुछ दिया, बदले में कुछ नहीं मांगा। न बंगला, न गाड़ी, न बैंक बैलेंस। बस एक संतोष कि भाजपा खड़ी है, और मैं उसका एक ईंट हूं।”
सुगनचंद जी, आप राजनीति के उसूल हैं। आप वो दीया हैं जो आंधी में भी बुझा नहीं। आपका जीवन हर कार्यकर्ता को सिखाता है सत्ता नहीं, सेवा बड़ी है। पैसा नहीं, सिद्धांत बड़ा है।”
जन्मदिन पर शत-शत नमन।
आपकी सादगी, आपका त्याग, आपका दर्द भाजपा की असली पूंजी है। ईश्वर आपको स्वस्थ रखे, ताकि नई पीढ़ी आपसे सीख सके कि ऋ”धन्ना सेठ बनना आसान है, सुगन चंद फरमानिया बनना तपस्या है।

You Might Also Like

पुसौर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई के द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली

केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में रहने वाले बुजुर्गों को किया गया वृद्धा आश्रम शिफ्ट

उल्लास कार्यक्रम के नींव स्वयंसेवी शिक्षकों की बैठक संपन्न

पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने में जुटा निगम

गडाइबाहरी बस्ती के कुएं में गिरे दो भालू का बच्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता
Next Article विकास नगर में 17 लाख की लागत से बनेगी सीसीरोड़

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?