NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश
रायगढ़

चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

नि:शुल्क समर कैंप में व्यक्तित्व निखार रहे बच्चे

lochan Gupta
Last updated: May 12, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta May 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के नटवर स्कूल के आंतरिक परिसर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ की शानदार पहल से सात दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल व सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में किया जा रहा है। समर कैंप में बच्चे विशेषज्ञों के सानिध्य में प्रतिदिन योग, ज्ञान, स्वास्थ्य व डांस, पेंटिंग सहित अनेक विधाओं का हूनर सीख रहे हैं।

खूबसूरत तस्वीर से संदेश

नि:शुल्क समर प्रशिक्षण कैंप के आज तीसरे दिन भी विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 100 बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं योग, धर्म ज्ञान व डांस सीखने के पश्चात होनहार बच्चों ने पेंटिंग प्रशिक्षिका शिवांगी पटेल के मार्गदर्शन में कैनवास पर अपने मन के भावों को खूबसूरत तस्वीर के साथ अभिव्यक्त कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिसे देखकर उपस्थित लोगों का मन बेहद निहाल हो गया।

बच्चे हो रहे लाभान्वित

नि:शुल्क प्रशिक्षण कैंप की विस्तृत जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को सनातन धर्म संस्कृति, योग, विज्ञान, स्वास्थ्य शिक्षा व बौद्धिक ज्ञान से जोडक़र उनकी प्रतिभा को निखारने के पवित्र उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 6 से सात बजे तक योगा, 7से 7.30 तक धर्म ज्ञान, 7:30 से 8.30 तक हौबी क्लास जिसके अंतर्गत डांस कत्थक, ओडिसी, पेंटिंग, रंगोली का कार्यक्रम होगा। इसी तरह 8.30 से 9 बजे तक बच्चों व उनके पैरेंट्स को फर्स्ट एड हेडिंग, सीपीआर ट्रेनिंग, डाइट टिप्स, कैरियर काउंसलिंग व प्रतिदिन प्रार्थना करने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

सात दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप में सुबह सात बजे से लगभग 100 बच्चे भाग ले रहे हैं और आयत डांस एकेडमी प्रशिक्षिका तब्बू परवीन, कोआर्डिनेटर गजेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर और पेंटिंग प्रशिक्षिका शिवांगी पटेल के सानिध्य में अपनी प्रतिभा को तराश रहे हैं।वहीं इस नि:शुल्क समर प्रशिक्षण कैंप का भव्य आयोजन होने से शहर के बच्चों में अपार उत्साह देखा जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति

समर कैंप में आज तीसरे दिन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ राजू पटेल आराधना नायक, प्रियंका पटेल, शिवांगी पटेल, किरण कुशवाहा, किरण पटेल, रीतांजली गुप्ता सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ के सभी सदस्यगण व विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यगण बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

You Might Also Like

आतंक में शामिल पाक को सबक सिखाने मोदी सरकार ने लिए पांच अहम फैसले – ओपी

अवैध धान संग्रहण की शिकायत पर तहसीलदार की दबिश

एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कांग्रेस ने उठाई मांग, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, अपराध दर्ज

दादी समिति ने मनाया दीवाली मिलन समारोह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने की जिले के विकास कार्यों की समीक्षा
Next Article इंटरनल और प्रैक्टिकल बिना थ्योरी परीक्षा?

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?