NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने की जिले के विकास कार्यों की समीक्षा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने की जिले के विकास कार्यों की समीक्षा
सारंगढ़

कलेक्टर ने की जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: May 12, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta May 12, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनशिकायत, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन के निराकरण के लिए अवैध ईंट भ_ों, शासकीय भूमि में अवैध कब्जा और नवनिर्माण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सारंगढ़ के झरियापारा और शताब्दी कॉम्प्लेक्स में आवश्यक बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। स्वेच्छानुदान वाले प्रकरण का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अग्निशमन फायर बिग्रेड कार्यालय नवीन फायर स्टेशन हेतु जमीन आवंटन के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए। पीएम आवास निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने जिले के सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि पीएम आवास का निर्माण हितग्राही के स्वामित्व वाली भूमि पर करें। अवैध सरकारी कब्जा वाले भूमि पर निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर पदमिनी ने अब तक सुशासन तिहार में प्राप्त 6 हजार आवेदनों के 5930 ऑनलाइन एन्ट्री के निराकरण की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही आगामी 10 जून तक सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुबह 11 बजे से शिविर वाले स्थान में उपस्थित रहने के निर्देश दिए और अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को पंडाल बड़ा बनाने के निर्देश दिए ताकि सुव्यवस्थित रूप से नागरिक अपने आवेदन का पंजीयन आसानी से करा सकें। साथ ही शिविर में पेयजल व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनगणना कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनगणना कर्मी को शालीन व्यवहार करने और कोई विवाद की स्थिति होने पर तत्काल निराकरण करने के लिए तहसीलदार और सीएमओ को निर्देश दिए। टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से टीबी मरीज के इलाज में सहयोग के लिए कलेक्टर ने समाजसेवियों को निक्षय मित्र बनने के लिए अपील करते हुए कहा कि यह सामाजिक कार्य है, जिसमें समाजसेवियों की जरूरत है और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिले में निर्माण कार्यों का समीक्षा करते हुए बुधवार को निर्माण स्थल का अवलोकन का रूपरेखा बनाया। इसमें नवीन जिला संयुक्त कार्यालय, जिल अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय, एसडीएम, तहसीलदार, कार्यालय, आदिवासी हॉस्टल का जीर्णोद्धार शामिल है। इसी प्रकार पूर्ण कार्यों के लोकार्पण कार्यों की सूची जिला पंचायत सीईओ को प्रदान करने के लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने पीएम आवास ग्रामीण और शहरी के प्रगति, स्वनिधि योजना, आंगनबाड़ी निर्माण, महतारी वंदन में ईकेवासी, 3 विकास प्राधिकरण मद (मध्य क्षेत्र आदिवासी, छत्तीसगढ़ राज्य ओबीसी क्षेत्र, अनुसूचित जाति), सांसद आदर्श ग्राम योजना मद और धरती आबा के तहत जिले में अब तक प्रगतिरत विकास कार्यों की कलेक्टर ने समीक्षा किया।
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सरिया में अमृत मिशन 2.0, सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ जल आवर्धन योजना, समूह जल प्रदाय योजना और हर घर जल के प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली और बरसात के पहले सभी नल कनेक्शन के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा, पीएम किसान सम्मान निधि का ईकेवायसी और एग्रीस्टेक पंजीयन, फौती नामांतरण, खाद वितरण, डबल लॉक में खाद भंडारण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, बीज भंडारण, ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल, पीएम आशा योजना, पीडीएस राशन की उपलब्धता, भंडारण, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन वितरण, पीएमसूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, नवीन विद्युत उपकेन्द्र के लिए भूमि आवंटन और ई-आफिस में सभी विभागों को सरकारी कार्य को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

साइबर सतर्कता रथ को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

अवैध शराब पर सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही

दीपावली से पहले 9.37 लाख का अवैध पटाखा जब्त, माजदा वाहन चालक गिरफ्तार

राजनीति में नहीं होता तो निश्चित ही कवि होता : अरुण साव

डीएनए एवं जैविक/भौतिक साक्ष्य संकलन, परीक्षण कार्यशाला आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सारंगढ़ वासियो के रेलवे लाईन का सपना पूरा होगा या नही?
Next Article चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?