रायगढ़। चैत्र नवरात्रि महापर्व और सनातन हिंदू नव वर्ष प्रारंभ की खुशी में दादी बाड़े की संचालिका एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (महिला प्रकोष्ठ ) की जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता शर्मा ने अपने निवास स्थान में धूमधाम के साथ राम जन्म-उत्सव मना कर नए साल का स्वागत किया। वहीं इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महावीर अग्रवाल ( समाज सेवक),श्रीमती सुरेशा चौबे (एडिशनल कलेक्टर रायगढ़), श्रीमती रमा शर्मा (अध्यक्ष मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़), श्रीमती संतोष शर्मा (आयुष मेडिकल), श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती बबीता शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), श्रीमती बीना शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती किरण कुशवाहा, श्रीमती मोना शर्मा, की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। गणेश वंदना की प्रस्तुति खुशी शर्मा के द्वारा पूरी उमंग के साथ मंच पर प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जज-गण का सम्मान श्रीमती पुष्पलता शर्मा के द्वारा तिलक लगाकर,सर पर सम्माननीय पगड़ी पहनाकर एवं गले में माला डालकर,पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म को दिखाया गया। जो कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम में भगवान विष्णु के रूप में निशा शर्मा, राजा दशरथ के रोल में सपना शर्मा, रानी कौशल्या के रोल में गीता उपाध्याय, कैकई के रोल में डॉक्टर मनीष दुबे, सुमित्रा के रोल में पुष्पा शर्मा, मुनि वशिष्ट के रोल में आशा शर्मा, श्रृंगी मुनि के रोल में गायत्री ठाकुर, अग्नि के रोल में निधि शर्मा ने जीवंत अभिनय कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उपस्थित सभी लोगों ने राम जन्म की एक दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का माहौल बनाया। इसके पश्चात भक्ति गीत पर निशा शर्मा, निधि शर्मा एवं सुमन शर्मा ने बहुत अच्छी नृत्य प्रस्तुति दी। इस नृत्य के साथ सभी दर्शक झूमने लगे। कार्यक्रम के अंत में चंदन शर्मा, नीलम पांडे, रश्मि बारीक, निधि शर्मा, हनी शर्मा, शोभा पांडे ने काली माता का नृत्य कर सबकी खूब वाह वाही बटोरी। मंच संचालन डॉ माधुरी त्रिपाठी के द्वारा किया गया। मंच संचालन उनके द्वारा नित्य की आकर्षक प्रस्तुति के साथ नए अंदाज के साथ किया गया। जिनकी दर्शकों ने भूरी – भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत मैं शहर के प्रमुख समाज सेवक महावीर अग्रवाल द्वारा सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती पुष्प लता शर्मा ने सभी उपस्थित दर्शकों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।