NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओपी जिंदल एकेडमी में तैयार हो रही क्रिकेट की नर्सरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओपी जिंदल एकेडमी में तैयार हो रही क्रिकेट की नर्सरी
रायगढ़

ओपी जिंदल एकेडमी में तैयार हो रही क्रिकेट की नर्सरी

प्लेट कंबाइंड, नेशनल लेबल तक पहुंचे खिलाड़ी, समर में एक्सपर्ट दे रहे सुबह-शाम कोचिंग, जिले का सबसे अधिक बोर्ड प्लेयर इसी एकेडमी से

lochan Gupta
Last updated: May 11, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta May 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में क्रिकेट की नई पौध तैयार की जा रही है। इस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे हैं। यहां के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्लेट कंबाइंड टीम में शामिल हैं व जिले का प्रतिनिधित्व प्रदेश की टीम में कर रहे हैं। राहुल प्रधान के प्रदर्शन के आधार पर रणजी टीम में शामिल होने की संभावना है। इस एकेडमी में न केवल लडक़ों को बल्कि लड़कियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
क्रिकेट खेलने में रूचि रखने वाले क्षेत्र के बच्चों व युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए जिंदल पॉवर प्लांट तमनार के जेपीएल फाउंडेशन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिंदल फाउंडेशन द्वारा घरघोड़ा में ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। इस एकेडमी में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के खिलाडिय़ों को एक्सपर्ट प्रशिक्षकों आसिफ खान और आलोक रंजन दुबे द्वारा क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जा रही है। यहां बड़ी संख्या में आसपास के क्रिकेट खिलाड़ी सुबह- शाम ट्रऊेनिंग ले रहे हैं। एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एंड ग्रुप हेड सीएसआर श्री़ ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि जेपीएल तमनार के जिंदल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर मिल सके। इस एकेडमी का संचालन ऑल स्टार क्रिकेट क्लब घरघोड़ा द्वारा किया जा रहा है, इस क्लब में मनोज बिस्वाल, उमेश शर्मा, किशोर पटनायक, विजय सिन्हा, विजय शर्मा, अमित बोहिदार व अन्य शामिल हैं।
राहुल का चयन रणजी टीम में होने की संभावना
राहुल प्रधान ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में प्रशिक्षण ले रहे राहुल प्रधान का चयन प्लेट कंबाइंड अंडर 23 के लिए हुआ है। वे लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं और कीपिंग करते हैं। जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने बताया कि राहुल ने टीम ने अपनी टीम का नेतृत्व किया और शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में रायपुर की टीम को हराया। उन्होने बताया कि राहुल प्रधान के प्रदर्शन को देखते हुए जल्दी ही उसके रणजी टीम में चयन होने की संभावना है।
चंद्रप्रकाश जिले का सर्वाधिक बोर्ड प्रतियोगिता में शामिल
छत्तीसगढ़ में प्लेट और एलिट दो ग्रुप बनते हैं। दोनों ग्रुपों से अलग अलग कंबाइन टीम बनती है। ओपीजे एकेडमी घरघोड़ा का खिलाड़ी चंद्रप्रकाश साहू अंडर 14 आयु वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहा है। चंद्रपकाश पिछले दो साल से प्लेट कंबाइंड ग्रुप में शामिल है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री पांडेय के अनुसार चंद्रप्रकाश साहू पिछले दो साल में जिले की ओर से सर्वाधिक बेार्ड प्रतियोगिता में खेलने वाला एक मात्र खिलाड़ी है।
सक्षम अंडर 19 के 26 खिलाडिय़ों में शामिल
इस एकेडमी के सक्षम चैबे अंडर 19 आयु वर्ग के 26 खिलाडिय़ों में शामिल हैं। इन 26 खिलाडिय़ों में से बेस्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाडिय़ों का अंतिम चयन किया जाएगा। इनका विशेष कैंप रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
आकृति ने नेशनल लेबल प्रतियोगिता में किया जिले का प्रतिनिधित्व
ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में प्रशिक्षण ले रही आकृति शर्मा का चयन स्कूल स्तरीय नेशनल लेबल प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। इस प्रतियोगिता में वे अपने खेल का प्रदर्शन कर चुकीं हैं।। मध्यप्रदेश में आयोजित स्कूल स्तरीय नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हुई थी, इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली आकृति शर्मा रायगढ़ जिले की एक मात्र खिलाड़ी हैं।

You Might Also Like

बोरो का कोयला कांड, कार्रवाई या खानापूर्ति?

नहीं रहीं सत्यवती वर्मा, आज होगी अंत्येष्टि

रामबाग में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह व भव्य कवि सम्मेलन

रेल लाइन के करीब पहुंचा 17 हाथियों का दल

तस्वीर और तकदीर बदलने वाला बजट-विजय अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आपदा में त्याग और अनुशासन की परंपरा है भारत की ताकत : अरुण धर दीवान
Next Article सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी’

खबरें और भी है....

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
पंचधारी में नहाने व तैराकी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद
डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
डीएमएफ मद से 104 करोड़ के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता
ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौ-वंश कराया मुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?