NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि : 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि : 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि : 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 12:20 am
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स (रू॥ष्ट) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के 23 गाँवों और रेल लाइन क्षेत्र के 18 गाँवों सहित कुल 41 गाँवों में पहुँचकर रू॥ष्ट टीम ने 36,525 ग्रामीणों को नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।
ये मोबाइल यूनिट्स अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया द्वारा संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक यूनिट में एक रूक्चक्चस् डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक ड्राइवर और एक सोशल प्रोटेक्शन ऑफिसर शामिल हैं, जो निर्धारित रूट प्लान के अनुसार नियमित रूप से शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उपचार एवं परामर्श प्रदान करते हैं। वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 1,137 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 36,525 लोग लाभान्वित हुए। इनमें 14,705 पुरुष, 16,471 महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में बुजुर्ग मरीज शामिल थे। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जाँच और उपचार की सुविधा के अभाव में रू॥ष्ट इन समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा साबित हुई है।
एमएचसीयू टीम ने वर्षभर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें 16,687 बीपी जाँच, 2,412 शुगर टेस्ट तथा 397 हीमोग्लोबिन परीक्षण शामिल हैं। टीम ने 89 घरों में जाकर असमर्थ एवं बुजुर्ग मरीजों को उनके घर पर ही दवाइयाँ और उपचार उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त, 162 स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों के माध्यम से 3,361 ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श दिया गया। अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी। वर्षभर में चार स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 316 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई। इन शिविरों से विशेष रूप से एनीमिया, त्वचा रोग और पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान में सहायता मिली।
मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स का सर्वाधिक लाभ बुजुर्ग मरीजों को मिला, जिन्हें नियमित बीपी और शुगर मॉनिटरिंग, जोड़ों के दर्द का उपचार तथा दवाइयाँ आसानी से उनके गाँव में ही उपलब्ध हो सकीं। ग्राम छोटे भंडार के अशोक सिदार ने बताया कि एम्बुलेंस टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ और दवाइयाँ मिलने से उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा गाँव में आयोजित जागरूकता सत्रों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति समझ भी बढ़ी है। इसी प्रकार, ग्राम गेजमुड़ा के प्रेम शंकर पटेल ने कहा कि पहले उन्हें बीपी और शुगर की जाँच के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे, लेकिन रू॥ष्ट के आने से यह सुविधा अब गाँव में ही नि:शुल्क उपलब्ध हो रही है। अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है और रू॥ष्ट टीम के सतत प्रयासों ने हजारों ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। फाउंडेशन ने आगे और अधिक गाँवों को इन सेवाओं से जोडऩे की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह रू॥ष्ट परियोजना आज ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार का एक प्रभावी और विश्वसनीय मॉडल बन चुकी है। इस पहल ने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दूरस्थ बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को सुदृढ़ किया है, जिससे ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य परिणामों में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।

You Might Also Like

काली फिल्म लगी कार पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, काटा चालान

ओम नम: शिवाय मंत्र के करोड़ों जाप से पवित्र हो रहा है रायगढ़

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर

त्यौहारी सीजन में ट्रेनों के लेट-लतीफी व रद्द होने से बढ़ी परेशानी

एनटीपीसी तिलईपल्ली खदान में अब तक कोई दुर्घटना नहीं-अजय यादव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ जिला भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला
Next Article बटमूल कॉलेज में रासेयो शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?