रायगढ़. रविवार को दोपहर में एक ग्रामीण सायकल से जा रहा था, जिसे एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब दो बजे के आसपास एक सायकल सवार जूटमिल थाना क्षेत्र के छातामुड़ा के पास पहुंचा था, तभी पीछे से एक ट्रेलर चालक ने वाहन को तेज गति से दौड़ाते हुए आया और उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों कि वहां भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना जूटमिल पुलिस को दी गई। घटना कि सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि मृतक किसी राइसमिल में श्रमिक का काम करता था, ऐसे में आसपास के गांव में पुलिस जांच कर रही है, ताकि उसका शिनाख्त हो सके। वहीं दुर्घटनाकारित ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।
ट्रेलर की चपेट में आने से सायकल सवार की मौत, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस



