NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
रायगढ़

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 12:10 am
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को एक और महत्वपूर्ण विकास परियोजना की सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट अंतर्गत कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह मार्ग छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोडऩे वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से तीनों राज्यों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और निर्बाध हो सकेगा। साथ ही व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर स्थित सकरा पुल बरसात के मौसम में बड़ी समस्या बन जाता था। जलस्तर बढऩे पर आवागमन बाधित हो जाता था और ग्रामीणों एवं राहगीरों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ती थी। लंबे समय से क्षेत्रवासी उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितकारी कार्य कर रही है। पुल निर्माण से हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों का मानना है कि श्री नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल जशपुर जिले के लिए विकास का नया द्वार साबित होगा तथा राज्य के दूरस्थ अंचलों को बेहतर संपर्क सुविधा से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

You Might Also Like

जगतजननी की कृपा से हो रहा महाभंडारा : आशा टाइटन

लगातार बारिश में ढह गई मकान की दीवार

आईसीएआई रायगढ़ शाखा के नए पदाधिकारियों का चयन, सीए दिनेश अग्रवाल बने अध्यक्ष

पानी टंकी में डूबने से प्लांट कर्मी की मौत

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?