NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सारंगढ़ भा. स्टेट बैंक का खेला, मृतिका के खाते से मृत्यु होने के बाद भी कट रही है राशी ?
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सारंगढ़ भा. स्टेट बैंक का खेला, मृतिका के खाते से मृत्यु होने के बाद भी कट रही है राशी ?
सारंगढ़

सारंगढ़ भा. स्टेट बैंक का खेला, मृतिका के खाते से मृत्यु होने के बाद भी कट रही है राशी ?

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। भा स्टेट बैंक मुख्य शाखा में बैंक के अधिकारी की लापरवाही के कारण से मृतिका के रिश्तेदार अटल पेंशन योजना के तहत क्लेम राशी प्राप्त करने के लिये 18 माह तक बैंक का चक्कर काटने के लिये मजबूर हो गये थे। क्षेत्रीय प्रबंधक के पास इस मामले की शिकायत करने के बाद आनन-फानन में अब प्रक्रिया पूर्ण करने की जानकारी बैंक प्रबंधक दे रहा है। वही मृतिका के पति ने मामले में लापरवाह बैंक अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
दर असल अरविंद प्रकाश पांड़े सालर का निवासी है।उसकी पत्नी स्व. श्रीमती सुषमा पाण्डेय के बचत खाता भा. स्टेट बैंक मु.शाखा सारंगढ़ में संचालित था। उक्त खाता में सन् 2014 से अटल पेन्शन योजना के लिए 630 रू. मासिक कटौती हो रही थी। 23 जुलाई 24 को स्वास्थगत कारणों से सुषमा पाण्डेय का निधन हो गया। उनके पति अरविंद प्रकाश पांड़े ने स्व. सुषमा के निधन पश्चात अटल पेंशन योजना के तहत दावा की राशि के लिए भा.स्टेट बैंक मु.शाखा सारंगढ़ मे समस्त दस्तावेज के द्वारा 14 फरवरी 25 को शाखा में पदस्थ स. अधिकारी सुमीत के पास जमा किया। 4 माह पश्चात पुन: शाखा गया तो सुमीत सर द्वारा समस्त दस्तावेज गुम होने की बात कहे जिसके कारण समस्त दस्तावेज व फार्म सहित फिर से 11 जून 2025 को शाखा पुन: जमा किया।
अरविंद ने बताया कि सुमीत सर से मौखिक निवेदन करता रहा सुमीत सर के द्वारा साईट न खुलने की बात करने रहे। तब शाखा प्रबंधक गुप्ता को लिखित शिकायत 14 अगस्त 25 को किया फिर भी उक्त योजना में होने वाली कटौती को बंद नहीं किया गया व उसकी पत्नी के बचत खाता से राशी कटौती होती रही जिसके कारण अरविंद प्रकाश पांड़े ने आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होकर 05 मई 26 को व्हाटसअप के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबंधक को इस मामले में शिकायत किया। जिसके बाद हरकत में आया बैंक प्रबंधक ने मात्र 3 घण्टे में ही उसकी पत्नी स्व. श्रीमती सुषमा पाण्डेय का अटल पेंशन खाता बंद कर दिया गया इससे साफ जाहिर होता है कि – शाखा में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों ने जम कर लापरवाही किया है। अरविंद पांड़े ने क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायत किया है कि 18 माह तक उसको आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान करने वाले लापरवाह अधिकारी कर्मचारीयों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाये।

You Might Also Like

गोमर्डा अभ्यारण्य में दंतैल की दहाड़ से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

सलाह : पशुओं को छांव में रखें और आटा, रोटी, चावल नही खिलाएं

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा समर कैंप प्रारंभ

सीबीएसई में मोना स्कूल बरमकेला के छात्र-छात्राओ का शानदार प्रर्दशन

जल आवर्धन योजना के गड्ढे में फंसी पिकअप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
Next Article राजेश पप्पू नायक और गुड्डू यादव की टीम सिखा रही बच्चों को आत्मरक्षा के दांव-पेच, 21 मई तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?