NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल
रायगढ़

चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

ट्रेलर चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 12:08 am
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बीच सडक़ में अचानक बे्रक लगा दिया, इससे उसके पीछे चल रही एक बाराती बोलेरो जाकर टकरा गई, जिससे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसमें बैठा एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, वहीं अन्य छह लोगों को हल्की चोट आई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 42 सोनुमुड़ा निवासी अशोक दास महंत पिता स्व. मुशीदास महंत (55 वर्ष) विगत चार मई को अपने दामाद के छोटे भाई की शादी में शामिल होने ओडिशा के बरगढ़ गया था। जहां से पांच मई को बाराती बनकर घरघोड़ा आया। जहां रात में शादी खत्म होने के बाद 6 मई की दरम्यानी रात करीब 2 बजे 6 अन्य लोगों के साथ बोलेरो में बैठकर रायगढ़ आने के लिए निकला था। ऐसे में उर्दना के नजदीक पहुंचे तो बोलेरो के आगे एक ट्रेलर तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जा रहा था। ऐसे में जैसे ही वेलकम ढाबा के पास इनकी बोलेरो पहुंची ही थी कि सामने जा रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, इससे इनकी बोलेरो जाकर टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे के बाद ट्रलर चालक ने उसी गति से वाहन लेकर भाग गए। इस हादसे के बाद वहां चिख-पुकार शुरू हो गया, इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इससे बाकी छह लोगों को तो हल्की चोट थी, लेकिन अशोक राम महंत को गंभीर चोट लगी थी, इससे सभी को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाकी लोगों को छुट्टी मिल गई, लेकिन अशोक महंत की लगातार तबीयत बिगड़ते जा रही थी। ऐसे में डाक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। इससे अशोक को रायपुर लेकर जा ही रहे थे कि सराईपाली के पास पहुंचे तो उसकी तबीयत काफी नाजूक होने लगी, इससे वापस फिर मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आ गए, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

बोलेरो हुआ क्षतिग्रस्त

इस संबंध में मृतक के परिजनों का कहना था कि भारी वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहनों को सडक़ पर दौड़ा रहे हैं। इससे अचानक उनकी गति तेज होती है तो अचानक ब्रेक लगा देते हैँ, साथ ही उनके वाहनों के पीछे एंडीकेटर लाइट भी सही नहीं रहता है, इससे कब बे्रक लगाते हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती और उसके पीछे चलने वाले वाहन जाकर टकारा जा रहे हैं। यही कारण था कि बोलेरो चालक को उसके ब्रेक लगाने की जानकारी नहीं मिली और जाकर टकरा गई, इससे बेलोरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सामने में बैठा अशोक महंत को गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।

You Might Also Like

प्लास्टिक प्रदूषण को रोंकने के संकल्प के साथ मनाया पर्यावरण दिवस

सडक़ हादसे में स्कूली छात्र व जिला पंचायत कर्मचारी की मौत

बेकाबू ट्रेलर सडक़ किनारे घर में जा घुसा

घर में चल रही थी गुप्त धर्मसभा

जंगली सूअर के अवैध शिकार में करंट लगने से हुई थी व्यक्ति की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मासूम बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काट ली जीभ
Next Article बैल के हमला से ग्रामीण की मौत

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?