NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तालाब में डूबे हाथी शावक का दशकर्म, जंगल में भजन-कीर्तन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तालाब में डूबे हाथी शावक का दशकर्म, जंगल में भजन-कीर्तन
रायगढ़

तालाब में डूबे हाथी शावक का दशकर्म, जंगल में भजन-कीर्तन

ग्रामीणों ने पूजा-पाठ की, मृत्युभोज कराया, वन अफसर भी शामिल हुए

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ के वन परिक्षेत्र बंगुरसिया सर्किल में हाथी शावक की डूबने से मौत के बाद ग्रामीणों ने तालाब के शुद्धिकरण और दशकर्म का आयोजन किया। भजन-कीर्तन करते हुए लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पूजा-पाठ की गई। इस आयोजन में लोगों के साथ वन अफसर भी शामिल हुए।
दिसंबर 2025 को एक हाथी शावक की बड़झरिया तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। शावक की मौत के बावजूद हाथियों का झुंड कई दिनों तक आसपास के जंगल में ही डटा रहा। हाथियों के कारण धान मंडी में रखी धान की बोरियों को लगातार नुकसान पहुंच रहा था। ऐसे में बंगुरसिया और नवागांव के ग्रामीणों ने शुद्धिकरण, वन और वन्यप्राणियों की सुरक्षा और जनहानि की आशंका को दूर करने के लिए रविवार को दशकर्म का आयोजन किया। आपसी चंदा कर कार्यक्रम की व्यवस्था की, जिसमें बैगा और ग्रामीणों ने शिव-गणेश मंदिर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना की और मृत्युभोज के रूप में भोजन ग्रहण किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 19 दिसंबर 2025 की रात करीब 32 हाथियों का झुंड बंगुरसिया स्थित बड़झरिया तालाब में नहाने पहुंचा था। इस दौरान एक शावक पानी में डूब गया। काफी देर तक शावक के बाहर नहीं आने पर अन्य हाथियों ने उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं उठा तो पूरा झुंड चिंघाडऩे लगा। हाथियों की आवाज सुनकर वन अमला और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथियों को वहां से दूर किया गया। इसके बाद शावक के मृत होने की पुष्टि हुई।

धान को नुकसान पहुंचा रहे थे हाथी

शावक के मौत के बाद भी हाथियों का झुंड आपसाप से जंगलो में विचरण करता रहा। इसके अलावा धान हाथी मंडी में रखी धान की बोरियों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे थे। ऐसे में बंगुरसिया और नवागांव को लोगों में काफी दहशत थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मीटिंग की और फैसला किया कि वन और वन्यप्राणियों की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की जनहानि न हो, इस उद्देश्य से पूजा-पाठ कर मृत्युभोज का आयोजन किया जाए। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीण पहले भजन कीर्तन करते हुए मौके पर पहुंचे। फिर बैगा ने पूजा-अर्जना की। फिर सभी ने मृत्युभोज खाया। जिसमें में बंगुरसिया पूर्व की फॉरेस्टर प्रेमा तिर्की, परिसर रक्षक विजय ठाकुर, बंगुरसिया पश्चिम के आरएफओ ज्योति ध्रुव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जंगल सुरक्षित रखने का आयोजन

बंगुरसिया पूर्व की फॉरेस्टर प्रेमा तिर्की ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में सालभर हाथियों की मौजूदगी बनी रहती है। शावक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान के साथ दशकर्म का आयोजन किया। उनका मानना था कि इस आयोजन से किसी भी प्रकार की जनहानि न हो और वन और वन्यप्राणी सुरक्षित रहें।

You Might Also Like

शराब के नशे में विवाद के बाद पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

क्रेटा कार से हो रही थी गांजा की तस्करी

रायगढ़ के ऐतिहासिक भरतकूप मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

रेलवे लाइन से तांबा तार की चोरी

बाइक चोर गिरोह पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्नी और सास के हत्यारे को उम्रकैद
Next Article भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी शराब रेड कार्रवाई

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी बस्तर
बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?