NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 12:52 am
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 5 मई को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी जो कि पीडि़त बालिका के पिता हैं ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 3 मई +को उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी को रात्रि करीबन 08.00बजे, आरोपियों में से एक आकाश कुजूर उम्र 18 वर्ष,जो कि पड़ोस गांव का था, व पूर्व परिचित था, प्रार्थी की नाबालिक बेटी को किसी काम से, गांव के एक जगह में मिलने के लिए बुलाया था, परंतु उस दौरान प्रार्थी की नाबालिक बेटी, वहां नहीं गई, फिर करीबन एक घंटे पश्चात प्रार्थी की नाबालिक बेटी, रात्रि लगभग 09.00 बजे, दैनिक शंका हेतु खेत बाड़ी की ओर गई थी कि तभी वहां आरोपी आकाश कुजूर आ पहुंचा, उसके साथ अन्य आरोपी नितेश कुजूर उम्र 22 वर्ष भी था, जिनके द्वारा प्रार्थी की नाबालिक बेटी को, जबरन खींचकर, धमकी देते हुए, खेत के पास एक सूनसान जगह में ले जाया गया, फिर दोनों के द्वारा प्रार्थी की बेटी के साथ बारी बारी जबरन दुष्कर्म किया गया, उसकी नाबालिक बेटी किसी तरह वहां से भागकर घर आई तथा घटना के संबंध में मुझ प्रार्थी व अपनी मां को अवगत कराई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना फरसाबहार में प्रार्थी की रिपोर्ट पर बी एन एस की धारा 137(2), 65(1), 70(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व नाबालिक पीडि़ता स्वास्थ्य उपचार भी कराया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक मनधनी पैंकरा, लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, घनश्याम प्रजापति,वमहिला आरक्षक शांति लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ

सीएम साय के निर्देश पर बगिया और बंदरचुआं स्कूलों के जीर्णोद्धार

जशपुर थाना में शांति समिति की हुई बैठक

सीएम साय की संवेदनशील पहल से कर्नाटक से गृह ग्राम लाया गया मृतक राकेश कुमार का शव

फरार निगरानी गुंडे बदमाशों व स्थाई वारंटियों को दबोचने में जुटी पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 3 गांजा तस्करों को पांच-पांच साल की सजा, कोर्ट ने कहा- राज्य में बढ़ रहा नशा, नरमी नहीं
Next Article पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुँचा प्रशासन, विकास की राह पर बढ़ा ढोर्रोआमा

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?