जशपुरनगर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने महिला की कमजोर दिमागी हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 23 मई को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया जो कि पीडि़ता की छोटी बहन है ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बड़ी बहन पीडि़ता जिसकी उम्र 32 वर्ष है, जिसकी करीबन 15-16 वर्ष पूर्व से दिमागी हालत ठीक नहीं है, जो कि अपने पिताजी व बहन के साथ ही रहती है, बात चीत नहीं करती है, चुपचाप रहती है,। दिनांक 21.05.26 की शाम करीबन 06.00 बजे वे लोग घर में ही थे, उसकी बड़ी बहन पीडि़ता घर के आंगन में बैठी हुई थी, शाम करीबन 07.00 बजे प्रार्थिया घर के आंगन में बैठी अपनी मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन को खाना खाने हेतु बुलाने गई तो वह घर के आंगन में नहीं थी, जिस पर वह व उसके परिजन चिंतित होकर गांव में ही, उसकी मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढने लगे, इसी दौरान करीबन 07.30 बजे के लगभग, जब वे आरोपी संतोष राम के घर के बगल से गुजर रहे थे, तभी उन्हें अपनी बड़ी बहन की खांसने की आवाज सुनाई दी, जिस पर वे लोग आरोपी के घर के अंदर जाकर देखे तो पाया कि आरोपी संतोष राम, उसकी मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था, जो कि उन्हें देखकर घर से भाग गया, उनके द्वारा अपनी मानसिक रूप से कमजोर पीडि़ता बड़ी बहन को घर लेकर वापस लाया गया। आरोपी संतोष राम के द्वारा, उसकी बड़ी बहन के साथ मानसिक रूप से कमजोर, जानते हुए दुष्कर्म किया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64 (2)(द्म) व 87 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष राम को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी संतोष राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 24.05.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, आरक्षक राजकेश्वर सिंह, उपेंद्र सिंह, नगर सैनिक रवि डनसेना व थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक मानसिक रूप से कमजोर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार



