NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: त्रिभुवन महिला समिति एवम पंखुड़ी ग्रुप के तत्वाधान में सामुहिक तुलसी विवाह संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > त्रिभुवन महिला समिति एवम पंखुड़ी ग्रुप के तत्वाधान में सामुहिक तुलसी विवाह संपन्न
रायगढ़

त्रिभुवन महिला समिति एवम पंखुड़ी ग्रुप के तत्वाधान में सामुहिक तुलसी विवाह संपन्न

कंचन पांडेय ने कहा आने वाली पीढ़ी को संस्कार संस्कृति का पाठ पढ़ाने सामूहिक तुलसी विवाह का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2023 1:06 am
By lochan Gupta November 27, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। त्रिभुवन महिला समिति एवम पंखुड़ी ग्रुप के तत्वाधान में राजीव नगर दूध डेयरी गली नंबर एक से बैंड बाजे के साथ धूम धाम से जब तुलसी माता के लिए बारात निकली तो हर कोई आश्चर्य चकित रह गया। पंखुड़ी ग्रुप की सक्रिय सदस्य कंचन पांडेय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तुलसी विवाह का यह छठवां सामूहिक आयोजन है। आपसे में समिति से जुड़ी महिलाए अपने अपने घर की पूजा संपन्न करने के बाद सामूहिक रूप से तुलसी विवाह में शामिल होती है। कंचन पांडेय ने बताया विवाह का यह आयोजन दो दिवसीय होता है और पारंपरिक तौर तरीके से एक दिन मेहंदी की रस्म होती है और अगले दिन बकायदा दूल्हे के बरात निकलती है जिसमे सभी महिलाए पुरुष बच्चे शामिल होते है। तुलसी विवाह देव उठने का शंखनाद भी होता है। देव के उठते ही शुभ कार्य विवाह गृह प्रवेश मुंडन जैसे कार्य शुरू हो जाते है जो आगामी आठ महीनों तक लगातार जारी होते है। तुलसी माता सालिक राम का विवाह सम्पूर्ण मानव जाति के लिए विवाह का एक संदेश माना जाता है। सामूहिक तुलसी विवाह के जरिए आने वाली पीढ़ी में संस्कार संस्कृति जागृत करते हुए उन्हें रीति रिवाज से अवगत कराना है। राजीव नगर स्थित दूध डेयरी के पास गली नंबर स बारात वर पक्ष के यहां से वधु के निवास के लिए निकली । वर पक्ष के माता पिता लाली मेहर कौशल मेहर थे। वर पक्ष के यहां से निकली बारात में सैकड़ों महिलाए पुरुष बच्चे परंपरागत नए वस्त्र पहन कर बराती बनकर शामिल हुए। बैंड बाजे गाजे बाजे के साथ निकली यह बरात वधु पक्ष के माता पिता मोनिका सोनी एवं विनोद सोनी के निवास पहुंची। वधु के निवास मे बारातियों का परंपरा गत तरीके से द्वार चार स्वागत किया गया। घर को रंगोली दिए से सजाया गया था। तुलसी माता को शगुन की हल्दी चढ़ा कर महिलाओ ने एक दूसरे के गालों में हल्दी भी लगाई। विवाह के एक दिन पहले वधु के मेहंदी लगाए जाने की परंपरा है। तुलसी विवाह के एक दिन पूर्व दोनो समितियों ने मेहंदी की रस्म भी रखी थी।जिसके तहत वधु के निवास पर महिलाओ ने एक दूसरे को मेहंदी भी लगाई। पंखुड़ी ग्रुप से जुड़ी सदस्य उर्मिला सोनी ,सीता बरेठ ,संतोषी दास ,अनुराधा सिन्हा,जानवी गुप्ता ,पुष्पलता पटवा ,चित्रा पंडा,जानकी गवेल, अनू श्री थवाईत,आकांक्षा ठेठवार, किरण सोनी,सपना शर्मा,पुष्पा शर्मा,काजल शुक्ला,नंदिनी यादव,पायल सोनी,पूर्णिमा,प्रतिमा यादव,रामेश्वरी,नीता,श्वाती सिदार,संतोषी,शैली,लक्ष्मी,मनीषा सहित त्रिभुवन महिला समिति से जुड़ी मोनिका सोनी, लाली मेहर, शारदा यादव, श्याम साहू, सरिता यादव, गुरुवारी साहू, पालकी साहू, मथुरा साहू, कमला आदित्य, भागमती यादव, मीना गबेल,राधा यादव, सुनीता यादव,लक्ष्मी यादव,मंगली चौहान, रीता यादव, प्रभावती सिदार,नंदिनी चौहान, उत्तरा निषाद,लक्ष्मी यादव,भवानी यादव, दीपिका ललित साहू विनोद सोनी, कैलाश मेहर, गोकुल यादव, संतोष साहू मौजूद रहे।
सामुहिक तुलसी विवाह के जरिए वाली पीढ़ी को संस्कृति का संदेश- कंचन पांडेय
पंखुड़ी ग्रुप से जुड़ी कंचन पांडेय ने कहा सामूहिक तुलसी विवाह का यह छटवा आयोजन है। इस आयोजन के जरिए आपस में महिलाओ में संस्कृति तालमेल के साथ साथ आने वाली पीढ़ी को संस्कारों एवं संस्कृति से अवगत कराना है।

You Might Also Like

रेलवे ओवरब्रिज से टकराकर दुर्गा बस पलटी

जूटमिल पुलिस की तीन स्थानों पर छापेमारी

जहर सेवन कर युवक ने की खुदकुशी

सराईभद्दर में कैंप के दौरान मिले डायरिया के पीडि़त

पुसौर ब्लॉक के गांवों को विकसित बना रहा अदाणी फॉउंडेशन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यादव महासंघ रायगढ़ यूनिट की बैठक संपन्न
Next Article परंपरा ही सनातन संस्कृति की पहचान-शंकर लाल अग्रवाल

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?