NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फ्लाई ऐश डंपिग मामले में लीपापोती, पर्यावरण विभाग देता है क्लीन चिट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फ्लाई ऐश डंपिग मामले में लीपापोती, पर्यावरण विभाग देता है क्लीन चिट
रायगढ़

फ्लाई ऐश डंपिग मामले में लीपापोती, पर्यावरण विभाग देता है क्लीन चिट

lochan Gupta
Last updated: January 3, 2026 1:32 am
By lochan Gupta January 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में स्पंज आयरन उद्योगों से निकलने वाली फ्लाई ऐश पर्यावरण विभाग के साथ-साथ इससे जुड़े अधिकारी व दलालों के लिये कमाई का जरिया बन चुकी है। इतना ही नही लगातार नियमों के विपरीत इसके डंपिंग पर भी लीपापोती करके संबंधित ठेकेदार व उद्योग को क्लीन चीट दे दी जाती है। रायगढ़ जिले के घरघोडा ब्लाक में स्थित टीआरएन सहित कई अन्य उद्योग हैं जो अनुमती के नाम पर मनमानी करते आ रहे हैं।
एक जानकारी के अनुसार हाल ही में लैलूंगा पुलिस ने एक साथ लगभग एक दर्जन गाडिय़ों को अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था और बकायदा जब्ती कार्रवाई करने के बाद इसकी डायरी पर्यावरण विभाग को भेजी गई थी ताकि संबंधित वाहनों चालकों व इससे जुड़े लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई हो सके। इस मामले में लैलंूगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया था कि शिकायत के बाद उन्होंने लगभग एक दर्जन गाडियों को लैलूंगा ब्लाक के ऐसी जगह से पकड़ा था जहां अवैध रूप से फ्लाई ऐश डाली जा रही थी और मौके पर जिन वाहन चालकों से पूछताछ की गई तो वे अनुमती संबंधी कागजात दिखा नही पाये और वहीं जब हमने जिले के पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू से बात की तो उनका कहना था कि लैलूंगा थाने से गाडियां जब्ती करके उनके कागजात यहां भेजे गए थे लेकिन उन कागजातों में पुलिस द्वारा कोई ऐसी जानकारी नही दी गई जिससे कार्रवाई की जा सके। इसलिये सभी गाडियों के कागजात मूलत: लैलूंगा थाने भेज दिये गए थे और नियमों के तहत इन सभी गाडियों के पास अनुमती होनें की जानकारी उनके पास थी।
सभी गाडियां छोड़ी गई और हो गई लीपापोती
लैलूंगा थाने में जब्त की गई सभी फ्लाई ऐश से लगे वाहनों को छोड़ दिया गया और यह बताया गया कि इनके चालकों के पास बकायदा अनुमती थी, मजे की बात यह थी कि जब लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने इस अवैध डंपिंग मामले में रंगे हाथ पकड़ा था तब वो अनुमती कहां थी। हम आपको बता दें कि रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक सहित जिले के अलग-अलग इलाकों में जिस तरह कथित तौर पर पर्यावरण विभाग द्वारा क्षेत्र के एसडीएम से मिली अनुशंसा के विपरीत कागजात जारी किये जाते हैं उसमें एक बड़ी सेटिंग पर्यावरण विभाग के एक कर्मचारी द्वारा की जाती है जो खुलेआम पैसे लेकर फ्लाई ऐश डंपिंग से संबंधित ठेकेदार को कहीं भी डालने की अनुमती देता है और यही कारण है कि पहले तो औद्योगिक घरानों की चिमनियां उसके बाद फ्लाई ऐश से बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिये बड़ा खतरा बना हुआ है और ऐसे में संबंधित अधिकारी कंबल ओढकर घी पी रहे हैं, देखना यह है कि ऐसे मामले में साय सरकार कौन से कड़े कदम उठाती है।

You Might Also Like

11 को अग्रोहा धाम में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का भव्य गरबा आयोजन

खेत में लगे करंट की चपेट में आने से आरईओ की मौत

ट्रेलर मालिक कल्याण संघ का अवैध वसूली के खिलाफ हल्लाबोल

ट्रेलर की चपेट में आया युवक गंभीर

डंपिंग साइट को करना है खत्म- चंद्रवंशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 5 गांव के किसानों ने किया चक्काजाम
Next Article भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा चाकू के नोक पर धर्म परिवर्तन कराने वाले मुगल शासकों की पैरवी कर रहे सलीम

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?