NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रमिक दिवस पर मजदूरों का सम्मान, शॉल व श्रीफल भेंट कर बढ़ाया मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रमिक दिवस पर मजदूरों का सम्मान, शॉल व श्रीफल भेंट कर बढ़ाया मान
रायगढ़

श्रमिक दिवस पर मजदूरों का सम्मान, शॉल व श्रीफल भेंट कर बढ़ाया मान

मरीन ड्राइव व नालंदा परिसर में गरिमामयी आयोजन

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:07 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा रायगढ़ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मरीन ड्राइव और नालंदा परिसर में संपन्न हुआ, जहां शहर के श्रमिकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री श्री विकास केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक समाज की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा, यह दिन उन मेहनतकश हाथों के सम्मान का है जो देश के विकास की नींव रखते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘श्रमेव जयते’ के सिद्धांत को आगे बढ़ा रही है। महापौर जीवर्धन चौहान ने भी श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए कहा कि शहर की अधोसंरचना और सुंदरता में मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान है, और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं जिला मंत्री श्री पावन अग्रवाल ने श्रमिकों को समाज का ‘असली नायक’ बताया। कार्यक्रम का आयोजन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री अशोक यादव तथा जिला संयोजक श्री अरुण सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रकोष्ठ लगातार झुग्गी बस्तियों और श्रमिक परिवारों के उत्थान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शशिभूषण चौहान, भाजयुमो जिला मंत्री अंकित मिश्रा, मंडल अध्यक्ष खगेश देवांगन, कमल किशोर केसरवानी, अमन वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रमिक उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रमिकों ने खुशी जाहिर की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए और देश के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

पेड़ पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

पूर्व नहीं अभूतपूर्व जिलाध्यक्ष रहे उमेश अग्रवाल..

धान खरीदी केंद्र में पूर्व विधायक प्रकाश नायक का हंगामा

ट्रांसपोर्टर के साथ 21 लाख की धोखाधड़ी

जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान की ताई शकुंतला दुबे के निधन पर निवास जाकर मंत्री ओपी ने शोक जताया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोना माडर्न स्कूल बरमकेला को सीजी बोर्ड में मिली रिकार्ड तोड़ सफलता
Next Article निस्वार्थ सेवा की मिसाल : विजय मौर्य

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?