NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेत के अवैध सौदागरों के सिर पर किसका हाथ?
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेत के अवैध सौदागरों के सिर पर किसका हाथ?
रायगढ़

रेत के अवैध सौदागरों के सिर पर किसका हाथ?

धड़ल्ले से नदी घाटों का सीना छलनी कर रहे रेत तस्कर, प्रशासनिक मौन से रेत आढ़तियों के हौसले बौलंद

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 12:07 am
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में इन दिनों रेत के अवैध कारोबार ने चिंताजनक रूप ले लिया है। नदियों और घाटों से खुलेआम जेसीबी मशीनों के जरिए रेत की खुदाई की जा रही है, और भारी-भरकम डंपरों में भरकर दिन-रात इसकी ढुलाई जारी है। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर हो रहे इस अवैध खनन के बावजूद कार्रवाई का डंडा केवल छोटे ट्रैक्टर चालकों पर ही चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर जेसीबी और डंपर बेखौफ होकर नियमों को कुचलते नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की नजर सिर्फ उन ट्रैक्टर चालकों पर पड़ती है, जो किसी तरह अपना पेट पालने के लिए इस काम में लगे हैं। इससे पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि खरसिया, घरघोड़ा, पुसौर के अलावा महापल्ली इलाकों से रोजाना कई ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू निकालकर औने-पौने दामों में बेचा जा रहा है, परंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि इस पर न संबंधित विभाग किसी प्रकार की कार्रवाई कर पा रहा है और न ही रायगढ़ पुलिस अधीक्षक इस दिशा में किसी तरह की कोई कार्रवाई कर रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि रात के अंधेरे में नदी घाटों पर मशीनों की गूंज साफ सुनी जा सकती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग या तो अनजान बने हुए हैं या फिर जानकर भी आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है कि आखिर बड़े खिलाडिय़ों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
रेत के इस बेजा दोहन से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं नदी का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। अगर समय रहते इस पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ‘चयनात्मक कार्रवाई’ के आरोपों से कैसे बाहर निकलता है और क्या वाकई बड़े स्तर पर चल रहे इस खेल पर लगाम कसने की हिम्मत दिखाता है, या फिर यूं ही छोटे लोगों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

You Might Also Like

रायगढ़ विधानसभा से अनिल चीकू मजबूत दावेदार

कीटनाशक का सेवन कर युवक ने दी जान

सत्येन्द्र देवांगन उर्फ सोनू एक साल के लिए हुए जिला बदर

रेलवे ट्रैक पर घायल मिले ट्रेलर चालक की हुई मौत

बुजुर्ग से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संजय कॉमप्लेक्स का महापौर ने किया निरीक्षण
Next Article अंधड़ व बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत

खबरें और भी है....

1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?