NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़

घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

युवक से जबरन 10 लाख रुपए उधारी की राशि मांगने का आरोप

lochan Gupta
Last updated: June 15, 2026 12:07 am
By lochan Gupta June 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। उधारी रकम की जबरन वसूली के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखीजा शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के आशीर्वाद पूरम कालोनी निवासी कमलेश सिंह (52 वर्ष) 13 जून को कोतवाली थाना मतें रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वहकोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। जो कुडेकेला निवासी ललेश अग्रवाल का लगभग सात लाख रुपये का भुगतान आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पिछले करीब तीन वर्षों से नहीं कर पाया हैं। कमलेश के अनुसार, 11 जून की दोपहर में आरोपी कपिल सोलंकी लकड़ी का डंडा लेकर अपने साथियों मनीष परियानी और गिरीश माखीजा के साथ उनके घर में जबरन घुस आया और कमलेश को धमकाते हुए कहा कि उसे नहीं जानते हो मर्डर भी करवा देंगे नहीं तो ललेश अग्रवाल का पैसा वापस कर दो। साथ ही कमलेश से 10 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद आरोपियों ने कमलेश से जमकर मारपीट भी की। कपिल सोलंकी की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल सोलंकी पिता जयराम सोलंकी, 36 वर्ष, निवासी स्टेशन चौक गुजरातीपारा रायगढ़, मनीष परियानी पिता कैलाश परियानी 34 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी पक्की खोली, थाना चक्रधरनगर तथा गिरीश माखीजा पिता सुरेश माखीजा 38 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी पक्की खोली, थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है।

अपराधिक तत्व के हैं तीनों आरोपी

पुलिस के अनुसार कपिल सोलंकी कोतवाली क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है। जिससे इसके खिलाफ पाक्सो एक्ट, एक हत्या के प्रयास, तीन आम्र्स एक्स, चार बलवा तथा नौ मारपीट का अपराध दर्ज है। वहीं आरोपी मनीष परियानी के विरुद्ध चक्रधरनगर थाना में एक लूट, एक प्रताडऩा, एक मारपीट, पांच आबकारी एक्ट तथा दो जुआ एक्ट के अपराध दर्ज हैं। जिससे चक्रधरनगर पुलिस द्वारा 13 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है तथा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं आरोपी गिरीश माखीजा के विरुद्ध चक्रधरनगर में दो जुआ, तीन सट्टा तथा तीन मारपीट के अपराध दर्ज हैं। जिससे गुण्डा सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट

हाथियों के उत्पात से किसान परेशान

बासंती बहार आई काव्य वाटिका में सम्मानित हुई साधना मिश्र, निशांत

5 साल का बच्चा बना जज, सुनाया फैसला मम्मी-पापा दोनों के साथ रहना है

बैल चराने की बात पर अधेड़ को जमकर युवक ने पीटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के पहल से ठप्प बिजली आपूर्ति हुई बहाल, गॉव मे छाया उजियारा
Next Article फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस

खबरें और भी है....

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार
विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी हंगामा
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस
घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?