NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड
रायपुर

पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड

पत्नी बोली- पहली शादी की जानकारी छिपाई

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी किरण ने आरोप लगाया है कि जय ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेडिंग को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था और उससे मारपीट भी की जाती थी। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जय साहू (45) मोवा के आदर्श नगर में परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात परिजनों ने सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते परेशान थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी पत्नी किरण से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल से विधायक बने थे और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
हमारी शादी 2017 में हुई थी। जब शादी हुई तो मुझे पहली शादी के बारे कुछ भी नहीं बताया गया था। साथ रहने के बाद इस बारे पता चला। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। पति और मेरे बीच ट्रेडिंग को लेकर विवाद चल रहा था। एक साल पहले 13 लाख रुपए डूब गए थे। एक महीने पहले ही उन्होंने दोबारा ट्रेडिंग शुरू किया था, जिसका मैंने विरोध किया था। इसी बात को लेकर मारपीट भी करते थे, जिसके कारण 15 अप्रैल से मायके में थी। भाई ने भी धोखे से मकान और जमीन हड़प ली है, जिसका केस भी चल रहा है। बाद में वह मामला सेटलमेंट हो गया। ससुर के मेरे पर घर से भागने का आरोप लगाया है, जो कि पूरी तरह झूठ है। मैं अपने मायके में थी और न मैंने उनका पैसा खाया। उन्होंने पूरा पैसा ट्रेडिंग में उड़ाया है। थोड़े-बहुत जो पैसे बचे थे मैंने रखा है, ताकि उसे भी ट्रेंडिग में न लगाए।

You Might Also Like

पेट्रोल-पंप मैनेजर की निर्मम हत्या

बढ़ते सडक़ हादसे को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

सत्य का सिनेमा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म : सीएम साय

भगवान दत्तात्रेय जयंती की मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

सीएम साय ने किर्गिस्तान में फंसे छात्रों से की फोन पर बात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेत से भरे हाईवा ने ससुर-दामाद को कुचला
Next Article 50 लाख की ठगी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?