रायपुर। नेशनल हाईवे-53 पर रविवार को रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार ससुर और दामाद को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोडक़र वहां से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। मृतकों की पहचान दलदल सिवनी निवासी लेखराज पटेल और मंदिर हसौद निवासी लक्ष्मण पटेल के रूप में हुई है। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई है। मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव के अनुसार सोमवार की दोपहर 2 बजे गुजरा फाटक के पास हादसा होने की जानकारी मिली थी।
सूचना पर जाकर जांच की तो पता चला कि बलौदाबाजार से मंदिर हसौद जा रहे दलदल सिवनी निवासी लेखराज पटेल और मंदिर हसौद निवासी लक्ष्मण पटेल को रेत से भरे हाईवा क्रमांक ष्टत्र 04 क्तङ्ख 9904 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी ड्राइवर उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से उतरकर फरार हो गया। ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और ड्राइवर का पता किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवा के भारी पहियों के नीचे आने से दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सडक़ पर खून और मांस के लोथड़े बिखर गए। कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत से भरे हाईवा चालक अधिक चक्कर लगाने के लालच में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं। इसे लगातार इलाके में हादसे होते है। हाईवा चालकों पर ठोस कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने की है। मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव ने बताया कि घटना के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। हाईवा को जब्त करके थाना परिसर में खड़ा किया गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रेत से भरे हाईवा ने ससुर-दामाद को कुचला
नेशनल हाईवे पर बिखरे शरीर के चिथड़े, ड्राइवर फरार



