रायगढ़। देश की सक्रिय वृहद सामाजिक संस्था जो देश विदेश के सभी वैश्य घटकों का प्रतिनिधत्व करती है के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने संस्था के निशुल्क आजीवन प्राइमरी सदस्य बनने का आग्रह किया जिन्हें वैश्य मित्र के नाम से जाना जाएगा। संस्था के आजीवन सदस्य व स्वतंत्र लेखन से जुड़े कमल मित्तल ने जिले नगर के वैश्य समाज के प्रत्येक व्यवस्क को वैश्य मित्र बनने की अपील करते हुए कहा कि वैश्य मित्र की आजीवन प्राइमरी सदस्यता संस्था की बेवसाइट के डिजिटल फॉर्म 222.1ड्डद्बह्यद्धद्ब1द्घ.ष्शद्व से निशुल्क प्राप्त की जा सकती है। डा अशोक अग्रवाल के अनुसार वैश्य मित्र कार्ड एक सामाजिक पहचान एवं सहयोग कार्ड है।वैश्य समाज के सभी घटक जिनमें वयस्क पुरुष महिला वैश्य मित्र के आजीवन प्राइमरी सदस्य बनकर एक प्लेटफॉर्म में आकर सशक्त मंच बना समाज में अपनी विशेष पहचान स्थापित कर सकते है और वैश्य मित्रकार्ड आपसी भाईचारा समन्यव, संबंधों का विस्तार तथा मजबूती प्रदान करेगा साथ ही साथ यह बिजनेस नेटवर्किंग के साथ शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, स्वास्थ्य सेवा में सुविधा,प्राथमिकता प्रदान करेगा। ज्ञात है कि पूर्व सांसद स्व रामदास अग्रवाल द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन देश विदेश में सक्रिय ख्यातिलब्ध अग्रणी वैश्य संगठन संस्था है जिसमें वैश्य समाज के सभी घटक शामिल है और सामाजिक, लोक कल्याण कार्यों में यह पिछले कई वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा।



