रायगढ़। शहर में हर वर्ष ब्राह्मणों के कुल देवता भगवान परशुराम जी की जयंती को बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी ब्राह्मण सेवा समिति और सर्व ब्राह्मण समाज की अभिनव पहल से आगामी 30 अप्रैल को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी चल रही है। ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और पर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने सर्व समाज के ब्राह्मणों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आत्मीय निवेदन किए हैं और कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए सभी सदस्यगण जुटे हैं।
आज से बाल मंदिर में कार्यक्रम
मारवाड़ी ब्राम्हण महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा ने बताया कि हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती की खुशी में समाज के बच्चों व महिलाओं के स्वस्थ मनोरंजन के लिए साथ ही बच्चों की प्रतिभा को तराशने व उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन के प्रयोजन से अनवरत एक सप्ताह तक भव्यता के साथ विविध कार्यक्रम का आयोजन किया आयोजन किया जाता है। वहीं इस बार भी आज 23 से 29 अप्रैल तक शहर के बाल मंदिर स्कूल परिसर में शाम 4.30 से रात आठ बजे तक विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसे भव्यता देने में समिति की सभी सदस्यगण जुटी हैं।
30 को शोभा यात्रा का स्वागत
उन्होंने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की सभी सदस्याएं शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का रात आठ बजे भगवान परशुराम मंदिर के पास स्वागत करेंगी वहीं समिति के विविध कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्याएं अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
बाल मंदिर स्कूल में भगवान परशुराम जयंती की खुशी में कार्यक्रम का आगाज
मारवाड़ी ब्राम्हण महिला समिति की अभिनव पहल
