NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा : 7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा : 7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे
रायगढ़

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा : 7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे

रायगढ़ में 70 था सेंटर, समय से नहीं पहुंचने से नहीं मिली एंट्री

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta April 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में कुल 18,517 कैडिडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें से 11,010 कैडिडेंट्स ने परीक्षा दी, जबकि 7,507 कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे। जबकि कुछ कैडिडेंट्स समय पर नहीं पहुंच सके।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की ओर से मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जिले भर से कुल 18,517 कैडिडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन 11,010 कैडिडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। 7,507 कैडिडेंट्स परीक्षा में नहीं पहुंचे। जिले में परीक्षा के लिए 70 केंद्र बनाए गए थे। इनमें नटवर हाई स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, चक्रधर नगर हाई स्कूल, डिवाइन लाइफ स्कूल, केवड़ाबाड़ी हाई स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर समेत कई सरकारी और निजी स्कूल शामिल रहे। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिए गए। यह समय परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तय किया गया था। समय पर नहीं पहुंचने वाले कैडिडेंट्सको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली।
कई कैडिडेंट्स ऐसे थे, जो सही समय पर अपने परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके। ऐसे में कुछ कैडिडेंट्स, जो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वे अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। संजय कुमार का कहना था कि वह एग्जाम देने के लिए सही समय पर पहुंच गए थे, लेकिन उससे पहले ही गेट बंद कर दिया गया। वहीं तरुण पटेल का कहना था कि वह परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें यह कहकर अंदर नहीं जाने दिया गया कि उनकी घड़ी में समय हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत लेकर वे लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं।

शांति पूर्ण ढंग से हुआ एग्जाम

परीक्षा के सहायक नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि जिले भर में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को लेकर पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। परीक्षा में 7507 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

You Might Also Like

शरीर की प्रकृति जांचकर बता रहे स्वस्थ जीवनशैली और आहार

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मिला 171 मरीजों को लाभ

एनटीपीसी तलईपल्ली खदान को मिली प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग पुरस्कार

एनटीपीसी लारा में मनाया गया ऊर्जा संरक्षण सप्ताह

कुंजेमुरा में 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से तप रहा शहर
Next Article खरसिया के निजी हॉस्पिटल की लापरवाही उजागर

खबरें और भी है....

शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन
लापता किशोर की टीपाखोल डैम में मिली लाश
बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा
फावड़े से हमला कर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
जॉब दिलाने के बहाने ननद-भाभी से छेड़छाड़, कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?