NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उद्योगों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा, हादसे रोकने फायर मॉक ड्रिल और वर्कशॉप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उद्योगों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा, हादसे रोकने फायर मॉक ड्रिल और वर्कशॉप
रायगढ़

उद्योगों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा, हादसे रोकने फायर मॉक ड्रिल और वर्कशॉप

उद्योगों में हादसे कम करने पर फोकस

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में उद्योगों में होने वाले हादसों को कम करने और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार वर्कशॉप और मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से विभिन्न प्लांटों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मॉक ड्रिल के जरिए आगजनी और अन्य औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी जा रही है। एनआर इस्पात एंड प्राइवेट लिमिटेड कारखाना परिसर में फायर बेस्ड मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने, जानमाल की सुरक्षा करने और अलग-अलग परिस्थितियों में उपयोग होने वाले अग्निशामक यंत्रों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों को यह भी बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में किस तरह त्वरित प्रतिक्रिया देकर बड़े हादसे को रोका जा सकता है।

एमएसपी स्टील में सुरक्षा वर्कशॉप का आयोजन

वहीं एमएसपी स्टील में सुरक्षा वर्कशॉप और नॉलेज शेयरिंग सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10 बड़े कारखानों के करीब 50 प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें उद्योगों के बीच तालमेल और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। राजेश पटेल ने म्यूचुअल एड सिस्टम के तहत उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि कारखानों को एक-दूसरे के साथ मिलकर दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए।

स्पंज आयरन और स्टील मेकिंग पर प्रेजेंटेशन

वर्कशॉप के दौरान कारखाना प्रतिनिधियों ने स्पंज आयरन और स्टील मेकिंग में अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (स्ह्रक्क) पर भी प्रेजेंटेशन दिया। इसके जरिए प्लांट संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों और जोखिम प्रबंधन को लेकर जानकारी साझा की गई।

उद्योगों को एक-दूसरे से सीखने की सलाह

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी उद्योगों को आपसी तालमेल बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि उद्योग एक-दूसरे के प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन करें और जो व्यवस्थाएं बेहतर हों, उन्हें अपने प्लांट में भी लागू करें।

पूरे महीने में 12 मॉक ड्रिल आयोजित

उप संचालक राजेश पटेल ने बताया कि पूरे महीने में अब तक करीब 12 मॉक ड्रिल आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप और मॉक ड्रिल का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसमें प्लांट प्रतिनिधियों को बॉयलर क्षेत्र, ऊंचाई पर काम करने और अन्य औद्योगिक जोखिमों से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

You Might Also Like

विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यकारिणी ने किया शपथ ग्रहण

ओम नम: शिवाय के जयकारे से गूंजायमान हुआ शिवालय

सुशासन तिहार शिविर में पंचायत दर्पण क्यूआर कोड बना आकर्षण का केंद्र

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में जनऔषधि केन्द्र एवं ओपीडी का किया शुभारंभ

निकाय चुनाव को लेकर आप की हुई संयुक्त बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जोखिम में जान, निषेधाज्ञा से खिलवाड़
Next Article घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल, खरसिया क्षेत्र में रातभर होती है रेत और गिट्टी की तस्करी

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?