रायपुर। चंगोराभाठा स्थित पवार भवन के पास संचालित एक फोटो कॉपी सेंटर पर प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की है। जांच के दौरान सेंटर से 13 उज्ज्वला गैस कार्ड और 10 भारत गैस सिलेंडर बिना किसी अनुमति के रखे मिले, जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई में टीम जुट गई है। यह कार्रवाई अधिकारियों वीणा किरण और पूनम सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने सेंटर में रखे कागज और अन्य सामान की ध्यान से जांच की, जिसमें गड़बड़ी पाई गई। शुरुआती जांच में पता चला कि गैस कार्ड और सिलेंडरों का इस्तेमाल संदिग्ध तरीके से किया जा रहा था। प्रशासन ने इस मामले को गंभीर मानते हुए नियमों के अनुसार आगे कार्रवाई करने की बात कही है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा कि इस तरह की गड़बडिय़ों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि सख्ती का मकसद सरकारी योजनाओं के गलत इस्तेमाल को रोकना है।



