NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीआरएम की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय पीएनएम एवं रनिंग स्टाफ बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > डीआरएम की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय पीएनएम एवं रनिंग स्टाफ बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
बिलासपुर

डीआरएम की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय पीएनएम एवं रनिंग स्टाफ बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

lochan Gupta
Last updated: April 25, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta April 25, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में दिनांक 23 से 25 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय मंडल स्तरीय पीएनएम (परमानेंट नेगोशियेशन मशीनरी) बैठक एवं रनिंग स्टाफ मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन बैठकों में कर्मचारियों की समस्याओं, लंबित मुद्दों तथा विभिन्न विभागीय विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक जे. एस. मीना एवं के. श्रीनिवास की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमान मिश्रा द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के शाखाधिकारी तथा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस, बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री सहित श्री बी. कृष्णकुमार, लक्ष्मण राव, श्री आर. के. यादव एवं सभी शाखा सचिव सक्रिय रूप से शामिल हुए। तीन दिवसीय पीएनएम बैठक के दौरान कुल 79 एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिनमें 38 लंबित (पुराने), 30 नए एवं 11 विशेष एजेंडे शामिल थे। कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान बैठक के दौरान ही सुनिश्चित किया गया, जबकि शेष विषयों पर संबंधित विभागों को शीघ्र एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में आयोजित रनिंग स्टाफ मीटिंग में रनिंग कर्मचारियों से जुड़े 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में कार्य परिस्थितियों, सुविधाओं, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर सहमति बनी। पूरी बैठक सकारात्मक, रचनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन एवं कर्मचारियों के मध्य बेहतर संवाद और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
बैठक को संबोधित करते हुए डीआरएम श्री राकेश रंजन ने कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण के प्रति पूर्णत: संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही मजदूर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विधिसम्मत एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

डीज़ल चोरी पर एसईसीएल रख रही सख्त निगरानी

अब दतिया में भी रुकेगी गोंडवाना एक्सप्रेस

3 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

फर्जी रेल टिकटों का बढ़ता जाल, केवल अधिकृत माध्यमों से ही खरीदें रेल यात्रा टिकट

रेल कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग एवं प्राथमिक उपचार करने का दिया गया प्रशिक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आईएएस पूर्वा अग्रवाल ट्रेंनिग में जाने से पूर्व कुटुंबजनों से मिलकर लिया आशीर्वाद
Next Article गर्मी और पानी की कमी से जलजनित बीमारियों का खतरा

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
ईसाई धर्म के प्रचार के लिए फॉरेन फंडिंग, सांसद संतोष बोले- भूपेश के कार्यकाल में हुआ
मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने युवक से की मारपीट
4 मई से 10 जून तक जिले में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
कुरुकूट नदी का सीना चीर रहे रेत तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?