NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की रफ लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की रफ लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की रफ लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

रनवे टच कर उछला प्लेन, दूसरे प्रयास में 38 मिनट देरी से हुआ लैंड

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:11 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार (14 फरवरी) को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6श्व 7302 दोपहर को लैंड हुई, इस दौरान फ्लाइट रनवे पर टच होते ही उछल गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ और अनुभव से दोबारा विमान की सुरक्षित और रफ लैंडिंग कराई। इस दौरान लैंडिंग में 38 मिनट का ज्यादा समय लगा। 2.40 बजे लैंड होने वाली फ्लाइट 3:18 बजे लैंड हुई। 2 झटके लगने के बाद फ्लाइट में बैठे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। इस घटना के बाद भोपाल जाने वाली एक अन्य फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी। यह जानकारी विमान में आए रायपुर के यात्रियों ने मीडियो को दी।
भोपाल से रायपुर इंडिगो की फ्लाइट (क्रमांक 6ई 7302) शनिवार (14 फरवरी) दोपहर 1:15 बजे रायपुर के लिए रवाना होना था। फ्लाइट भोपाल से दोपहर 1:29 बजे रवाना हुई। रायपुर पहुंचने की टाइमिंग दोपहर 2.40 थी। फ्लाइट रायपुर समय पर पहुंची, लेकिन रफ लैंडिंग से फ्लाइट में बैठे यात्रियों को झटका लगा और वे दहशत में आ गए थे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित है। रायपुर पहुंचे यात्रियों ने मीडिया में जानकारी दी कि फ्लाइट ने रनवे को जैसे ही टच किया, जर्क के बाद दोबारा उठ गई थी। पायलट ने सेकेंड टाइम में फ्लाइट की रफ लैंडिंग कराई तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इस पूरी प्रक्रिया में 2.40 बजे लैंड होने वाली फ्लाइट 38 मिनट देरी से 3:18 बजे लैंड हुई। इस घटना के बाद रायपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को लेट किया गया था। दोपहर 3.15 बजे जाने वाली फ्लाइट शाम 4 बजे रवाना हुई। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी इस घटना से अंजान बन रहे है। रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर किशोर कुमार लहरे ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इस तरह की घटना से इनकार किया और यात्रियों से ही जानकारी लेने की बात कहीं। 5 महीने पहले सितंबर 2025 में रायपुर में बिजली गिरने से एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था। उस दौरान दिल्ली से आ रहे विमान की भोपाल में लैंडिंग कराई गई थी। इसके साथ ही 5 फ्लाइट डायवर्ट की गई थी। नेविगेशन सिस्टम के ठीक होने तक लगातार 2 दिनों तक यह समस्या बनी रही।

You Might Also Like

कांग्रेस ने 152 प्रतिशत के रेट में बंदरबांट के लिए घटाई थी जमीन दरें- वित्तमंत्री

पतंग उड़ाकर मुख्यमंत्री साय ने किया तातापानी महोत्सव का शुभारंभ

सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के टॉपर ने सीएम साय से की मुलाकात

सचिन पायलट छ.ग. कांग्रेस के नए प्रभारी

बाइक सवार युवक पर पलटा कंटेनर, हाइवे पर लगा जाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एम्स में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
Next Article बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?