NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भीषण गर्मी में मिली बड़ी राहत : नई पानी टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > भीषण गर्मी में मिली बड़ी राहत : नई पानी टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ
खरसिया

भीषण गर्मी में मिली बड़ी राहत : नई पानी टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ

विकास के साथ मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है नगर सरकार - कमल गर्ग

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। नगर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच वार्डवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे क्षेत्र में नई पानी की टंकी से विधिवत जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। बताते चलें कि वार्ड नंबर 15 का मोहल्ला संजय नगर ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से वहां तक भागीरथ नल जल योजना का पानी पाइपलाइन से नहीं पहुंच पा रहा था और वार्ड के सभी बोर लगभग सूख चुके थे जिसकी वजह से उन्हें प्रतिवर्ष पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा था और टैंकरों के आश्रित रहना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग द्वारा अपना कार्यकाल प्रारंभ करने के साथ ही वार्ड की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 82.28 लाख की लागत से नई पानी टंकी का निर्माण प्रारंभ करवाया गया। एक वर्ष के भीतर ही निर्मित आज नई पानी टंकी से सप्लाई प्रारंभ होने पर पानी की धार मोहल्ले में पहुंचते ही वार्डवासियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष कमल गर्ग और नगर पालिका प्रशासन का आभार माना।

अध्यक्ष कमल गर्ग ने साझा की अपनी खुशी

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा – ‘भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या सबसे बड़ी चुनौती थी। सबके सहयोग और टीम वर्क से आज नई टंकी से जलापूर्ति शुरू हो गई है। नगर सरकार शहर के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’ आज वार्ड क्रमांक 15 नवीन स्कूल परिसर में निर्मित ओवरहेड टैंक का सफल परीक्षण संपन्न हुआ। इसे नगर की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके प्रारंभ होने से आसपास के चार वार्डों के नागरिकों को नियमित, स्वच्छ एवं पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, विशेष रूप से ग्रीष्म ऋतु में जब पानी की मांग अधिक होती है। यह परियोजना न केवल जल संकट को दूर करने में सहायक होगी, बल्कि नगर के समग्र विकास एवं बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। निरंतर प्रयासों के माध्यम से हम अपने नगरवासियों को हर आवश्यक सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही ऐसे विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।
वार्डों में उत्सव जैसा माहौल
जलापूर्ति शुरू होने पर वार्ड 12, 15, और 16 के वासियों ने अपनी खुशी जाहिर की। लोगों का कहना है कि नई टंकी चालू होने से अब उन्हें दूर-दराज के हैंडपंपों या टैंकरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
सटीक समय पर राहत
पारा 40 डिग्री के पार जाने से पहले ही व्यवस्था दुरुस्त। पानी सप्लाई में बेहतर दबाव और नई तकनीक से पाइपलाइन द्वारा अंतिम घर तक पहुँचेगा पानी।

You Might Also Like

एक पेड़ माँ के नाम ग्राम लिंजिर में पाँच एकड़ में किया जाएगा वृक्षारोपण

सेवा और विकास नगर सरकार आपके द्वार नागरिकों से ली जा रही समस्याओं की जानकारी

निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम जल्द, ईशिका लाइफ फाउंडेशन का आयोजन

खरसिया में सीएम विष्णुदेव साय ने अटल जी की प्रतिमा और रेलवे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास

सपिया में पूर्व सरपंच सचिव द्वारा लाखों का भ्रष्टाचार कलेक्टर से की गई शिकायत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार
Next Article नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने वितरित किए भवन अनुज्ञा पत्र

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?