NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने सांसद राठिया ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने सांसद राठिया ने दिए निर्देश
जशपुरनगर

केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने सांसद राठिया ने दिए निर्देश

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक संपन्न

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आज लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। सांसद श्री राठिया ने सभी अधिकारियों को केन्द्र और राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल संरक्षण संवर्धन के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कहा ताकि भू-जल स्तर अच्छा हो सके और किसानों को खेती बाड़ी करने में आसानी हो।
जशपुर में सडक़ दुघर्टना को रोकने के लिए भी बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा जशपुर के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहायता करने की बात कही। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण बैठक में उपस्थित थे। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि बगीचा विकास खंड के नहरों का जीर्णोद्धार करने के लिए मनरेगा और जल संसाधन विभाग की टीम गठित की जाएगी और छुटे हुए नालों का चिन्हांकन किया जाएगा और शीघ्र ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा ताकि किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत स्वीकृत सडक़ों के कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पात्र हितग्राहियों को पेंशन दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कुल 1 लाख 99 हजार 940 घरेलू नल कनेक्शन में 1 लाख 44 हजार 358 घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण कर लिया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 85 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। एनआरएलएम योजना के तहत 1 लाख 45 हजार 775 दिए गए लक्ष्य में 1 लाख 39 हजार 651 पूर्ण कर लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 1 लाख 18 हजार 820 दिए गए लक्ष्य में से 90 हजार 630 आवास पूर्ण कर लिया गया है। प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत 2 हजार 40 दिए गए लक्ष्य में से 1 हजार 334 आवास पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए 606 लक्ष्य में से 260 आवास पूर्ण कर लिया गया है।
सांसद श्री राठिया ने दिशा की बैठक में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वस्थ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, महिला बाल विकास विभाग,मिड डे मील योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खनिज न्यास निधि, एकीकृत विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना,आदि विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा किए।

You Might Also Like

‘क्लिक सेफ’ व सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जुआ खेलते 4 जुआडि़ गिरफ्तार, 27 हजार जप्त

सुशासन तिहार : एसएसपी ने माहततों को दिये कड़े निर्देश

बाढ़ आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

पार्षदों के सवालों का जवाब नहीं दे सके सीएमओ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गर्मी व उमस से राहत हेतु जरूरतमंद यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं ओआरएस सैशे
Next Article फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट सपड़ाया

खबरें और भी है....

‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत
बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
खड़ी बाइक में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?