NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट सपड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट सपड़ाया
रायगढ़

फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट सपड़ाया

lochan Gupta
Last updated: April 22, 2026 12:07 am
By lochan Gupta April 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सदानंद भाट निवासी महेशपुर बागबहरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपी श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान को कार में गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सदानंद भाट और रामकुमार को गांजा सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बताया था, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना पर 01 मार्च को थाना लैलूंगा और साइबर टीम ने पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की। संदिग्ध मारुति सुजुकी रिट्ज कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से कुल 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसमें 19.033 किलो श्रवण निषाद और 10.082 किलो महेन्द्र चौहान के कब्जे से मिला। साथ ही कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि रामकुमार कुजूर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो पर 10 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। आरोपी गांजा लाकर उसे छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं फरार आरोपी सदानंद भाट और रामकुमार कुजूर इस पूरे नेटवर्क के मुख्य कड़ी के रूप में सामने आए, जो उड़ीसा से गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की व्यवस्था करते थे। फरारी के दौरान सदानंद भाट लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसे 19 अप्रैल को हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए आरोपी सदानंद भाट से पूछताछ में उसने अपने साथी रामकुमार के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिक्री हेतु भेजना स्वीकार किया है। पुलिस ने गवाहों के समक्ष उसका मेमोरेंडम कथन लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना लैलूंगा में धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में एक अन्य आरोपी रामकुमार कुजूर फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

You Might Also Like

मकर संक्रांति में केलो महाआरती में उमड़े लोग, उठे हजारों हाथ

107 साल के माधव मेहर ने किया मतदान

किसानों को धान विक्रय करने में कोई परेशानी ना हो : कलेक्टर

नाम वापसी के अंतिम क्षणो में कलेक्टारेट में हाई वोल्टेज ड्रामा

दोपहर 2 बजे से होगा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने सांसद राठिया ने दिए निर्देश
Next Article चमड़ा गोदाम वार्ड में 13 लाख की नाली निर्माण का भूमिपूजन

खबरें और भी है....

‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत
बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
खड़ी बाइक में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?