NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
जशपुरनगर

जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ

गांजा समेत सवा करोड़ की संपत्ति जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:55 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
4 Min Read

जशपुर। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते हो रही अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने 552.160 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल तीन कारें जब्त की हैं। जब्त गांजा और वाहनों की कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपये आंकी गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो चालक फरार हैं।
सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा के नेतृत्व में चल रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत यह कार्रवाई की गई। एमसीबी पुलिस से मिली सूचना के आधार पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर साइबर सेल, कुनकुरी, बगीचा और नारायणपुर थाना पुलिस ने संयुक्त नाकेबंदी की।

पहली कार्रवाई में इनोवा से मिला 311 किलो गांजा

थाना कुनकुरी क्षेत्र में पुलिस ने इनोवा कार (ओडी-17जे-0205) का पीछा किया। चालक वाहन छोडक़र जंगल में भाग निकला। कार की तलाशी में 311.350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत 46.70 लाख रुपये और वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई।

दूसरी कार्रवाई में 240 किलो गांजा जब्त

थाना बगीचा क्षेत्र में ब्रेजा और आर्टिगा कार की घेराबंदी की गई। ब्रेजा चालक फरार हो गया, जबकि आर्टिगा में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वाहनों से 240.810 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

रेकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी सचिन्द्र राउत (29) और मोहम्मद समीर (26) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने गांजा तस्करों के लिए आगे-पीछे चलकर रास्ते की रेकी करने की बात स्वीकार की। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

1.20 करोड़ की कुल जब्ती

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 552.160 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 82.82 लाख रुपये, और करीब 38 लाख रुपये कीमत की तीन कारें जब्त की हैं। कुल जब्ती 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपये की है।

एसएसपी बोले-नेटवर्क की जांच जारी

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि सरगुजा रेंज में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते होने वाली गांजा तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न जिलों के बीच बेहतर समन्वय और सूचना तंत्र मजबूत होने से अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई संभव हो रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

जनवरी से अब तक 1269 किलो गांजा जब्त

जशपुर पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक जिले में 1269.071 किलोग्राम गांजा, 1840 कफ सिरप, 8.04 ग्राम ब्राउन शुगर, 130 गांजा के पौधे और 875 नशीले इंजेक्शन जब्त किए जा चुके हैं। इस दौरान 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और तस्करी में इस्तेमाल 14 वाहन जब्त किए गए हैं।

You Might Also Like

शराब के नशे में विवाद, हाथापाई में बुजुर्ग की मौत

दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय की संवेदनशील पहल से कर्नाटक से गृह ग्राम लाया गया मृतक राकेश कुमार का शव

तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ

सीएम साय की पहल पर कुनकुरी को मिली 48.81 करोड़ की अमृत मिशन 2.0 की स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?