NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनआरआई के साथ जमीन धोखाधड़ी का मामला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनआरआई के साथ जमीन धोखाधड़ी का मामला
रायगढ़

एनआरआई के साथ जमीन धोखाधड़ी का मामला

परिजनों पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2025 12:07 am
By lochan Gupta March 8, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के खरसिया में एक एनआरआई (प्रवासी भारतीय) परिमल पटेल के साथ संपत्ति धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पीडि़त ने अपने परिजनों पर स्वयं की उपस्थिति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीडि़त ने खरसिया थाना सहित रायपुर पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि वह 1999 से अमेरिका में रह रहे हैं और 2005 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भारत में नहीं होने का फायदा उठाकर उनके परिजनों ने जमीन के नामांतरण हेतु उनके नाम पर स्थानीय पते पर नोटिस भिजवाया और उनका स्वयं फर्जी हस्ताक्षर करते हुए उसे नोटिस की तमिल भी दिखा दी गई ऐसे में जब परिमल पटेल न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो न्यायालय को धोखा देते हुए प्रकरण में एक्स पार्टी अर्थात एक पक्षीय आदेश जारी करवाते हुए जमीन को परिजनों ने अपने नाम पर करवा लिया.
शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ वह सभी दस्तावेज संलग्न किए गए हैं, जिनमें फर्जी हस्ताक्षर, पासपोर्ट और जब-जब वो अमेरिका से यहां आए हैं तब की पासपोर्ट में एंट्री के सबूत शामिल हैं। पीडि़त ने पुलिस से गहन जांच की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके और संपत्ति पर उनका अधिकार बहाल किया जाए।
दस्तावेजों को देखकर प्रथम दृष्टिया यह मामला बेहद गंभीर नजर आ रहा है और निश्चित ही इसमें आरोपियों के ऊपर पुलिस का शिकंजा शीघ्र ही कसने वाला है। बहरहाल अब यह शिकायत कानूनी जांच के दायरे में है और पुलिस संपत्ति के दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह मामला एनआरआई संपत्ति विवादों की बढ़ती घटनाओं को उजागर करता है, जहां प्रवासी भारतीयों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर जमीनी हेराफेरी के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सामूहिक अवकाश लेकर आज आन्दोलन पर रहेंगे शिक्षक

कोतासुरा में सरपंच पति और जनपद सदस्य पर दबंगई का आरोप

यह बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प का मजबूत आधार- विकास केडिय़ा

हाई स्कूल पंचपारा में आंग्ल भाषा प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ

शहर के हॉट स्पाटों पर पाया गया डेंगू का लार्वा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
Next Article कुनकुरी में सामूहिक कन्या विवाह आज

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?