NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जल संरक्षण की नई पहल जल जागृति जशपुर : पद्मश्री जागेश्वर यादव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जल संरक्षण की नई पहल जल जागृति जशपुर : पद्मश्री जागेश्वर यादव
जशपुरनगर

जल संरक्षण की नई पहल जल जागृति जशपुर : पद्मश्री जागेश्वर यादव

lochan Gupta
Last updated: May 5, 2025 12:29 am
By lochan Gupta May 5, 2025
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के 32वें दिन का आयोजन जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत भितघरा में किया गया। वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने उपस्थित लोगों को विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से जल संरक्षण के उपायों को समझाया। विभिन्न खेल गतिविधियों के द्वारा जल बचाने के लिए लोगो से आग्रह किया। उपस्थित लोगों से संवाद के माध्यम से जल बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रत्यक्ष संवाद व लोगों की भागीदारी तथा विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से रोचक जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व को सरल तरीके से विस्तृत रूप से समझाया।
पद्मश्री जागेश्वर यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा जल जागृति जशपुर अंतर्गत 32 दिवसीय जल जागरूकता कार्यक्रम पानी बचाने हेतु जिला प्रशासन की नई पहल है। आज का यह कार्यक्रम जल जागृति का समापन कार्यक्रम नहीं अपितु जल बचाने की शुरुआत का दिन है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने भविष्य के लिए पानी बचाए। प्रकृति निस्वार्थ भाव से हमें अपने अनमोल धरोहर देती है पर हम सभी अपने अपने स्वार्थ के अनुरूप इसका दोहन कर रहे है पानी इसमें सबसे महत्वपूर्ण है, जिसके बिना इस पृथ्वी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है,इसलिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम जल और प्रकृति की रक्षा करे। जागरूकता अभियान के माध्यम से जल संरक्षण हेतु प्रशासन ने पहल की है अब हम सभी को मिलकर इसे आगे ले जाना है और जशपुर में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है। जल बचाने की शुरुवात हमे अपने घर से करना चाहिए। जल आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है, आने वाली पीढ़ी के लिए हमें अधिक से अधिक जल बचाना जरूरी है।
श्रीमती मोनिका टोप्पो जिला पंचायत सदस्य और अरविंद गुप्ता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने सभी से जल बचाने का आह्वान किया उपस्थित लोगों को जल बचाने और वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी को जल संरक्षण के लिए आगे आने हेतु कहा। जल हमारे जीवन के लिए अभिन्न अंग है। अगर हमें अपने भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना है तो हमें अभी से जल बचाना होगा। ये केवल एक व्यक्ति से संभव नहीं है हम सभी को मिलकर सम्मिलित प्रयास से जल बचाना है।जल बचाने की शुरुआत हमे अपने घर से करना है।
कार्यक्रम में पद्मश्री जागेश्वर यादव, मोनिका टोप्पो जिला पंचायत सदस्य, अरविंद गुप्ता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बगीचा, शांति नन्दन तिर्की, दीपक एक्का व भारत गुप्ता जनपद सदस्य बगीचा, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी ग्रायांसे, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बगीचा, डिप्टी रेंजर वन विभाग, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, जनपद पंचायत बगीचा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एन आर एल एम बगीचा, विभिन्न ग्राम पंचायतों भितघरा, टांगरडीह, गुरमहाकोना, कुटमा, सुतरी, रेंगले, जुरुडांड, कलिया, बुटंगा, साहीडांड, सरबकोंबो, पंडरीपानी, रनपुर, कुदमुरा, करमा, तंबाकछार, रमसमा, बच्छराव, गायलूंगा के सरपंच, सचिव, पंच, रोजगार सहायक, स्व सहायता समूह की दीदियां, आसपास के गांवों के 1000 से अधिक संख्या में ग्रामीणजन व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवां को किया जा रहा लाभान्वित

कुख्यात पशु तस्कर अस्फाक अंसारी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध बंगला ईट का कारोबार जोरों पर

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना साय सरकार की पहली प्राथमिकता : सालिक साय

प्रश्न बैंक निर्माण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में 5 मई से शुरू होगा प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण
Next Article किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री

खबरें और भी है....

आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
15 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम साय ने किया ऐलान
बीमा अवधि में बीवी की मृत्यु, कंपनी ने दावा किया खारिज
फिर एक विवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार, पति, सास, ससुर व ननद पर जुर्म दर्ज
हेड मास्टर को 3 लोगों ने पीटा, 5 हजार भी लूट लिए, पीडि़त ने एसपी से शिकायत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?