NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 28 शासकीय कर्मचारियों पर एम व्ही एक्ट के तहत जुर्माना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 28 शासकीय कर्मचारियों पर एम व्ही एक्ट के तहत जुर्माना
जशपुरनगर

28 शासकीय कर्मचारियों पर एम व्ही एक्ट के तहत जुर्माना

शासकीय कर्मचारियों का हेलमेट पहनना अनिवार्य

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 12:10 am
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। हेलमेट की अनिवार्यता को गंभीरता से लागू करते हुए आज कलेक्ट्रेट जशपुर परिसर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले शासकीय कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।
कलेक्ट्रेट परिसर में चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 28 शासकीय कर्मचारियों को चिन्हित किया गया। सभी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 14,000 रुपये का चालान वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियम तोडऩे वालों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी, चाहे वे आम नागरिक हों या शासकीय कर्मचारी।
पहले जागरूकता, अब सख्ती
इस कार्यवाही से पहले जिला प्रशासन व पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए दो दिन पूर्व ,कलेक्टर रोहित व्यास और पुलिस कप्तान, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर शहर में एक बड़ी हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई थी। इस रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और हेलमेट के महत्व को समझाना था। जागरूकता के बाद अब प्रशासन सख्ती के मोड में आ गया है। कलेक्टर तथा डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी शासकीय कर्मचारी, अधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। आज की कार्रवाई इसी निर्देश के पालन में की गई, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी तंत्र स्वयं नियमों का पालन कर आम जनता के लिए उदाहरण प्रस्तुत करे। अब अन्य कार्यालयों में भी चलेगा अभियान प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान केवल कलेक्ट्रेट तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों और परिसरों में भी इसी प्रकार की सघन जांच एवं कार्रवाई की जाएगी। इससे यह साफ है कि जशपुर में यातायात नियमों को लेकर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आम नागरिकों से विशेष अपील
पुलिस और जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अत्यंत कीमती है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं और गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है।

You Might Also Like

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु जिले के 84 मतदान दल हुए रवाना

किराना व्यवसायी से लूट के 3 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

भाई ने बड़ी बहन के साथ किया दुष्कर्म, फिर हत्या कर खेत में फेंका शव

मुख्यमंत्री का हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत

मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर डिप्टी सीएम सख्त
Next Article जन सेवक जिपं अध्यक्ष सालिक साय के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?