NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उपकोषालय अधिकारी पर रिश्वतखोरी का लगा गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उपकोषालय अधिकारी पर रिश्वतखोरी का लगा गंभीर आरोप
रायगढ़

उपकोषालय अधिकारी पर रिश्वतखोरी का लगा गंभीर आरोप

डिलवरी क्लेम के लिए 5 हजार ऑनलाइन पेमेंट का मामला

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा उपकोषालय में रिश्वतखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि उपकोषालय में पदस्थ अधिकारी ने एक महिला कर्मचारी से मेडिकल बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की और अंतत: 5000 रुपये वसूल लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेश कुमार पटनायक ने बताया कि उनकी पत्नी सिम्मी पटनायक (सहायक ग्रेड-03) ने सिजेरियन डिलीवरी के बाद 44,425 रुपये का मेडिकल क्लेम प्रस्तुत किया था। आरोप है कि बिल पास करने के लिए संबंधित अधिकारी ने 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की। शिकायत के मुताबिक, पहले 10,000 रुपये की मांग की गई, जिसे बाद में 8000 रुपये तक कम किया गया और अंतत: दबाव बनाकर 5000 रुपये ले लिए गए। खास बात यह है कि यह लेन-देन डिजिटल माध्यम से किया गया। आरोप है कि व्हाट्सएप के जरिए नंबर भेजकर फोनपे के माध्यम से राशि ट्रांसफर कराई गई, जिसके बैंक स्टेटमेंट, चैट और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत भी मौजूद बताए जा रहे हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि क्षेत्र के विभिन्न विभागों में बिल पास कराने के लिए कमीशन लेने की यह प्रथा आम हो चुकी है। कई मामलों में फाइलों को जानबूझकर लंबित रखा जाता है, जिससे संबंधित कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा सके।
पीडि़त पक्ष ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और कलेक्टर रायगढ़ से की है तथा निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भ्रष्टाचार और अधिक बढ़ेगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

You Might Also Like

सामाजिक सद्भाव समिति ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती

बेकाबू बाइक पेड़ में जा घुसी, बाप की मौत, बेटा गंभीर

विचारों के जरिए व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक 100 वर्षों का स्वर्णिम सफर-ओपी चौधरी

शराबी शिक्षक से शिक्षा के मंदिर हुआ शर्मसार

श्याम मंडल के अध्यक्ष बने बजरंग अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल का विरोध कर विपक्षी पार्टियों ने पाप किया है – नीलिमा शर्मा
Next Article दहशत के साये में जोबी-खम्हार पलगड़ा घाटी, बेखौफ दौड़ रहे रेत तस्करों के ट्रैक्टर

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24
साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?