NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुर्गा यूनिवर्सिटी में ‘बिज ब्लिट्ज 2026’ का समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दुर्गा यूनिवर्सिटी में ‘बिज ब्लिट्ज 2026’ का समापन
रायपुर

दुर्गा यूनिवर्सिटी में ‘बिज ब्लिट्ज 2026’ का समापन

स्टूडेंट्स ने हैकाथॉन में दिखाए इनोवेटिव बिजनेस आइडिया

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘बिज ब्लिट्ज 2026 – उद्यमशील हैकाथॉन’ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 15 और 16 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने चार अलग-अलग राउंड के जरिए अपने बिजनेस आइडिया, मार्केटिंग स्किल और इनोवेशन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा राठी ने की, जिन्होंने प्रतिभागियों को राउंड्स और नियमों की जानकारी दी। पहले दिन ‘प्रोडक्ट मशअप मेनिया’ और ‘वैल्यू वर्सेस प्राइस’ राउंड आयोजित हुए, जिसमें स्टूडेंट्स ने नए प्रोडक्ट आइडिया तैयार कर उनके फीचर्स, कस्टमर और मार्केट एनालिसिस के साथ प्रेजेंटेशन दिया। वहीं दूसरे दिन ‘ऐड मैड शो’ में छात्रों ने अपने प्रोडक्ट के विज्ञापन को मंच पर रोचक तरीके से पेश किया। अंतिम राउंड में सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन की रणनीति पर प्रतिभागियों ने विस्तार से अपने मॉडल समझाए।
प्रतियोगिता में पायल वर्मा, अनमोल दुबे, यश यादव, पूरब टॉक और याचना साहू की टीम ने ‘सोलर मोबाइल चार्जर’ प्रोजेक्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। श्रुति, हर्षल चौहान, गौतम और अक्षत धुरंधर की टीम ‘न्यूट्रिबल वे’ प्रोटीन प्रोडक्ट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ‘स्काईलाइन डिजिटल’ मॉडल प्रस्तुत करने वाली टीम को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार, उप-प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि दीपा सोनी ने छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें सीखे गए कौशल को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रिमझिम साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. चेतना नायक ने प्रस्तुत किया। इस हैकाथॉन का उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता और व्यावसायिक कौशल विकसित करना रहा, जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।

You Might Also Like

तस्वीर और तकदीर बदलने वाला बजट : किरण देव

प्रेम रावत ने बताया, सांसों का महत्व

चक्रवाती तूफान डाना के वजह से कई ट्रेने रद्द

छ.ग. कांग्रेस को विष पीने वाला शिव चाहिए : वैभव बेमेतरिहा

पीजी कोटे में कटौती के खिलाफ एमबीबीएस छात्रों का प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 200 साल पुरानी जैन चित्र लिपियां की गईं सुरक्षित
Next Article सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?