NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 27 की बजाय 7 जनवरी को होगा आरक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 27 की बजाय 7 जनवरी को होगा आरक्षण
रायपुर

27 की बजाय 7 जनवरी को होगा आरक्षण

lochan Gupta
Last updated: December 27, 2024 12:12 am
By lochan Gupta December 27, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव अब नए साल में ही होंगे। 27 दिसंबर को होने वाली आरक्षण प्रक्रिया की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। अब प्रक्रिया नए साल में 7 जनवरी 2025 को होगी। इसका मतलब आचार संहिता भी 7 जनवरी के बाद ही लगने की संभावना है।
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लगनी है। गुरुवार को अचानक आरक्षण प्रक्रिया की तारीख बदल दी गई। इससे अब कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई है। चर्चा है कि 7 जनवरी से पहले प्रदेश में दो या तीन नए मंत्री सरकार के मंत्रिमंडल में शपथ ले सकते हैं। इसी वजह से तारीखों में बदलाव किया गया है।
आरक्षण की प्रक्रिया 7 जनवरी को पूरी करने के बाद भी निर्वाचन आयोग के पास कुछ काम बचे होते हैं। आपत्तियों को देखा जाता है। सुरक्षा की व्यवस्था, बैलेट पेपर या ईव्हीएम का इंतजाम करना, यह सारी प्रक्रियाएं चलती रहती हैं। इन सब के बाद ही आयोग तारीखों का ऐलान करेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज
प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के दौरे से बढ़ी हलचल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें एक बार फिर से जोर पकड़ रही हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल रमेन डेका का बस्तर दौरा रद्द होने के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह बताया गया है कि बस्तर में खराब मौसम के कारण राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा रद्द करना पड़ा. इस बीच भाजपा के अंदरखाने में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है. हालांकि, इस विषय पर किसी भी स्तर पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में केवल इतना कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए. वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 29 दिसंबर को रायपुर आने वाले हैं. उनके आगमन के बाद पार्टी संगठन की बैठक आयोजित होगी, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है.

You Might Also Like

बस्तर में बनेगा टूरिज्म-कॉरिडोर, 95 गांवों में चल रहा सर्वे

देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव

यूजीसी के विरोध में अखंड ब्राह्मण समाज ने राज्यपाल को दी ज्ञापन

दूरस्थ आदिवासी अंचलों को स्वास्थ्य की नई राह, सीएम साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सीएम साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाडिय़ों ने की सौजन्य मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अटल बिहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी के चौथी मंजिल के एक मकान में लगी आग
Next Article मां नाथल दाई पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?