NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
रायगढ़

महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत

कंपनी के शीट में चढकऱ फेब्रिकेशन काम करते समय हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 12:22 am
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के चिराईपानी स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग प्लांट में काम करने के दौरान एक श्रमिक 35 फीट ऊंचाई से गिर गया था, जिसकी कुछ देर उपचार के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित ग्राम चिराईपानी में महालक्ष्मी कास्टिंग्स प्रायवेट लिमिटेड में मूलत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का उत्तरा निवासी मीर हसन पिता समीदीन (50 वर्ष) कंपनी परिसर में स्थित लेबर क्वाटर में रहते हुए किसी शाहिद ठेकेदार के मातहत काम करता था। जो 15 अप्रैल के सुबह 10.30 बजे महालक्ष्मी कास्टिंग्स परिसर स्थित करीबन 35 फीट ऊपर शीट में चढकऱ मीर हसन फेब्रिकेशन संबंधी कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका शारीरिक संतुलन बिगड़ जाने से वह ऊंचाई से इस कदर नीचे गिरा कि उसकी चीख चीत्कार को सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य श्रमिक वहां पहुंचे और इस हादसे को देख तत्काल इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन को दिया। इसके बाद आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रायगढ़ के आरएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक जांच में पाया गया कि मीन हसन के सिर, हाथ-पैर के अलवा शरीर के अंदरुनी हिस्से में भी गंभीर चोट लगी थी। इससे उसका तत्काल उपचार शुरू किया गया, लेकिन इसके बावजूद कुछ ही घंटे बाद मीर हसन ने शाम 4 बजे दम तोड़ दिया। जिससे उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने पर गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

लापरवाही से हादसा

महालक्ष्मी कास्टिंग में बुधवार को हादसा होने के बाद इसकी किसी को नहीं लगी, लेकिन शाम को जब मीर हसन की मौत हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएच लाया गया, तो कई तरह के सवाल खड़े होने लगे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महालक्ष्मी कास्टिंग्स में सुरक्षा व्यवस्था की कमी होने से मीर हसन की मौत हुई है। ऐसे में अगर फेब्रिकेशन कार्य के दौरान हेलमेट व अन्य सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध होता तो इतनी गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच सकती थी। हालंाकि अब जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

अब परिवार हुआ बेसहारा

इस संबंध में अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना था कि मीर हसन घर में इकलौता कमाने वाला था, इससे हर माह उसके द्वारा भेजे गए राशि से ही घर का खर्च चलता था। ऐसे में अब इसकी मौत हो जाने से परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में अगर उचित मुआवजा मिलता है तो थोड़ी राहत मिल सकती है।

You Might Also Like

संजय कांप्लेक्स में चल रहे आईपीएल सट्टा पर पुलिस की रेड

होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा

ड्राइवर की नौकरी नहीं देने पर युवक की जमकर पीटाई

सबसे सस्ती बिजली..विरोध के जरिए अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस- उमेश अग्रवाल

आर .एल.हॉस्पिटल में 19मई को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
Next Article भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?