रायगढ़. सोमवार शाम को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए देर रात मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के ग्राम क्रिंधा निवासी किशोर बड़ा का पुस्तैनी घर कापू थाना क्षेत्र के जलडेगा में है, लेकिन विगत कई साल से उसने अपने परिवार के साथ क्रिंधा में रहता है। ऐसे में अब विगत कुछ दिनों से पुस्तैनी घर जलडेगा को बनवा रहा है। ऐसे में सोमवार को सुबह उसका 22 वर्षीय बेटा अभिषेक बड़ा जलडेगा का नवनिर्मित मकान को देखने के लिए गया था, जहां पूरे दिन रुकने के बाद श्रमिकों ने काम बंद किया तो उसने अपनी बाइक से शाम करीब सात बजे वहां से क्रिंधा आने के लिए निकला था। ऐसे में जलडेगा और क्रिंधा के बीच मोड़ पर पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे ठोकर मारकर भाग गया। इससे वह बाइक समेत खेेत में गिरकर घायल हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को देते हुए उसे कापू अस्पताल उपचार के लिए भेजा, जहां प्राथमिक जांच के बाद परिजनों के आने पर डाक्टरों ने धरमजयगढ़ रेफर कर दिया। इससे रात में धरमजय$गढ़ पहुंचे तो उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रायगढ़ रेफर कर दिया, इसस रात करीब दो बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मंगलवार को चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत



