NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई
बिलासपुर

एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। आज दिनांक 14 अप्रैल को एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई। इस अवसर कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुर्ननिर्मित स्थल का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा आज राष्ट्र के लिए विशेष दिन है, हम सब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संकल्पों, विचारों पर चलें और राष्ट्र-निर्माण, समाज-निर्माण में अपना योगदान देते रहें। एसईसीएल भी उनके विचारों के अनुरूप महिलाओं व वंचित वर्गों के लिए महिला सशक्तिकरण, मेघावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी में सहयोग, स्मार्ट क्लासेस, प्रोजेक्ट धरा शक्ति के माध्यम से और भी अधिक महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुर्ननिर्मित मनभावन स्थल के लिए भी उपस्थितों को बधाई दिया। इस अवसर पर श्रम संघ प्रतिनिधि कृष्णा सूर्यवंशी, सुदेश डागोर, एम.पी. जांगडे, डी.पी. दिनकर (मासंवि), संजय साहू, अजय सिंह, राहुल दास, सूरज बघेल ने अपने सम्बोधन में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया उपरांत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उपरांत विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ पदाधिकारियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में दिशा खोब्रागडे, निशा ठावरे एवम उनकी टीम द्वारा बुद्ध वंदना की गयी। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

You Might Also Like

फेसबुक पर लाईव आई महिला फिर लगा ली फांसी

प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड, 2 मंजिला इमारत से लगाई छलांग

392 करोड़ से बदलेगी बिलासपुर स्टेशन की तस्वीर

39वें स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल जनसम्पर्क विभाग को मिला पुरस्कार

‘तनाव-मुक्त जीवन शैली’ पर प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
Next Article सीएम साय 515 नई पैक्स समितियों का आज करेंगें वर्चुअल शुभारंभ

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?