NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में लोको पायलटों को दिया गया सीपीआर एवं फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में लोको पायलटों को दिया गया सीपीआर एवं फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण
बिलासपुर

विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में लोको पायलटों को दिया गया सीपीआर एवं फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कर्मचारियों को किया जा रहा दक्ष

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:32 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेल यात्रियों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के निर्देशन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा कर्मचारियों के लिए आपातकालीन जीवन रक्षक सीपीआर (सीपीआर) एवं फायर फाइटिंग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य रेल कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि किसी भी दुर्घटना या आगजनी की स्थिति में समय रहते उचित कदम उठाकर नुकसान को कम किया जा सके। इसी क्रम में दिनांक 06 एवं 07 मार्च 2026 को विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र, उसलापुर में नागरिक सुरक्षा निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षु लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षा मानकों के साथ-साथ अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा प्रतिभागियों से अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को सीपीआर के बारे में भी जानकारी दी गई। सीपीआर एक महत्वपूर्ण आपातकालीन जीवन रक्षक तकनीक है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धडक़न अचानक बंद हो जाती है, जैसे हृदयाघात, बिजली का झटका, दम घुटना या गंभीर दुर्घटना की स्थिति में। इस तकनीक में निर्धारित तरीके से छाती पर दबाव देकर तथा कृत्रिम सांस देकर शरीर में रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह को बनाए रखने का प्रयास किया जाता है, जिससे पीडि़त व्यक्ति की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को सीपीआर देने की सही विधि और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा इसका अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही आग से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया। प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि यदि आग पर नियंत्रण संभव न हो तो तुरंत निकटतम अग्निशमन केंद्र से संपर्क करें तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 को सदैव याद रखें। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता, आपदा प्रबंधन क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया कौशल को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

एसईसीएल मुख्यालय ‘सुहाना सफऱ’ प्रेरक उद्बोधन आयोजन संपन्न

नगर राजभाषा सचिवालय में प्रेरक हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित

मंडल के सभी कार्यस्थलों व कालोनियों में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

रेलवे के केटरिंग स्टालों में अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने दिया प्रशिक्षण

बिलासपुर स्टेशन में प्लेटफार्म की हो रही कमी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला सशक्तिकरण की गूंज, पखांजूर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम
Next Article जेल से छूटते ही फिर चोरी की कोशिश, महिला चोर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?