NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लॉयंस क्लब मिडटाउन ने विवेकानंद एकेडमी स्कूल में यादगार ढंग से मनाया स्वतंत्रता दिवस पर्व, स्कूल के बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लॉयंस क्लब मिडटाउन ने विवेकानंद एकेडमी स्कूल में यादगार ढंग से मनाया स्वतंत्रता दिवस पर्व, स्कूल के बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति
रायगढ़

लॉयंस क्लब मिडटाउन ने विवेकानंद एकेडमी स्कूल में यादगार ढंग से मनाया स्वतंत्रता दिवस पर्व, स्कूल के बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति

lochan Gupta
Last updated: August 17, 2025 12:38 am
By lochan Gupta August 17, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब मिडटाउन रायगढ़ के सभी सदस्यों ने आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी के विशेष मार्गदर्शन में शहर के रामभाठ स्थित विवेकानंद एकेडमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर्व को यादगार ढंग से मनाया।वहीं कार्यक्रम के पूर्व स्कूल स्टॉफ सदस्यों और बच्चों ने क्लब के सभी सदस्यों का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा से आत्मीय स्वागत किया ।
पूजा अर्चना से प्रारंभ
स्वतंत्रता दिवस पर्व का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी और भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना की। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया व बैंड के मधुर धुन के साथ सभी ने मधुर स्वर में राष्ट्रगान किया और समूचा क्षेत्र भारत माता,वंदेमातरम् व जयहिंद के जयघोष से गुंजित हो गया। वहीं अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए सारगर्भित ढंग से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताए और उनको मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए उत्साहित करते हुए नैतिक संस्कार को जीवन में महत्व देने के लिए कहा। इसी तरह उपस्थिति विशिष्टगणों ने भी अपने उद्गार से बच्चों को प्रोत्साहित किए।
स्कूली बच्चों ने दी यादगार प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस की खुशी में कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूली बच्चों ने राष्ट्र भक्ति गीत, डांस, कविता और नाटक के माध्यम से अपनी शानदार मनभावन प्रस्तुति दी। जिसे देखकर सभी हर्षित हो गए। वहीं कार्यक्रम के पश्चात क्लब के सभी सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कृत कर उपहार भी दिए।
इनका रहा योगदान
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी, सचिव लॉयन अमित मोदी, कोषाध्यक्ष लॉयन बृजमोहन अग्रवाल, लॉयन विनोद अग्रवाल अजंता, लॉयन सुभाष चिराग, लॉयन आनंद बेरीवाल, लॉयन श्रीकांत पांडेय, लॉयन डॉ दयानंद अवस्थी, लॉयन राजेश बब्बल, लॉयन राजेश आरडीएस, लॉयन शिवशंकर अग्रवाल,लॉयन लॉयन केवी गोयल, लॉयन संजय अग्रवाल, लॉयन संजू छाबड़ा, लॉयन सुनील गर्ग, लॉयन अरुण अग्रवाल, लॉयन प्रकाश अग्रवाल, लॉयन पुरंजन पटेल मनोज होंडा, लॉयन संजय कार्ड,लॉयन दीपक डोरा, लॉयन नरेंद जुनेजा, लॉयन पूरंजन पटेल सहित सभी सदस्यों व स्कूल स्टॉफ सदस्यों और स्कूली बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

युक्तियुक्तकरण को अविलम्ब रद्द करने की मांग को लेकर जिला के समस्त शिक्षक संगठन हुए लामबंद

अनियंत्रित ट्रक 11 केवी बिजली खंबे से टकरा कर पलटी, बाल बाल बचा ड्राइवर

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल लिए रायगढ़ एसपी का चार्ज

पिता की हत्या कर फरार बेटा 24 घंटे में कोरबा से हुआ गिरफ्तार

मेडिकल कालेज के पास अवैध निर्माण पर चला तहसीलदार का बुलडोजर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ यादव समाज की ओर से जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी
Next Article हमारी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री चौधरी

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?