NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा सरकार गांव-कस्बों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : अशोक अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भाजपा सरकार गांव-कस्बों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : अशोक अग्रवाल
रायगढ़

भाजपा सरकार गांव-कस्बों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : अशोक अग्रवाल

भाजपा के स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत बड़े अतरमुड़ा में गांव-बस्ती चलो अभियान में दिखी एकता

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत संचालित गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम बड़े अतरमुड़ा में एक भव्य एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश पटेल ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां सबने राष्ट्र एवं संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गांव एवं कस्बों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया।
इस अवसर पर उन किसान महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया, जो शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह सम्मान कार्यक्रम महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के सर्वांगीण विकास एवं अभियान की सफलता के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच गंगा महेश पटेल, उपसरपंच पाओ बाई खडिय़ा, पंच लक्ष्मीन सिदार, हीरालाल खडिय़ा, मालती पटेल, मनोरमा खडिय़ा, जयराम, तिहारु, पूर्णिमा, गोकुल यादव, कन्हैया, उसड़ राम सहित ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भोजपुरी समाज व विभिन्न छठ पूजा समिति आज एसपी आफिस का करेंगे घेराव

राधे महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा से शुरुआत

7 से 10 तक सिंधी समाज मनाएगा झूलेलाल की जयंती समारोह

रायगढ़ में छाया भक्ति का सैलाब!, जय झूलेलाल के उद्घोष से सिंधी भाई बहनो नें एकता दिखाई चेट्रीचंड्र महोत्सव में

एल एंड जी बिलासपुर विरुद्ध जावेद मेमोरियल के मध्य खेला गया मैच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व कल्याणार्थ ग्राम जुनवानी श्री श्री विष्णु महायज्ञ का किया गया आयोजन
Next Article सांसद राठिया के मुख्य आतिथ्य में चपले में सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?