रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र से 10 बोरी धान चोरी का मामला सामने आया है। आरोपियों के द्वारा चोरी करने का मूवमेंट धान खरीदी केन्द्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। धान केन्द्र प्रभारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खार निवासी सुशील कुमार बेहरा पिता त्रिलोचन बेहरा उम्र 27 वर्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (धान उपार्जन केन्द्र)कोडासिया पंजीयन क्रमांक 833 का केन्द्र प्रभारी है। वर्तमान में उनकी मंडी में 13198.80 क्विंटल धान है जो बडे एरिया में फैला हुआ है। 27 मार्च की 03 गार्ड मंडी में सुरक्षा हेतु लगे थे कि सुबह उठकर भृत्य उत्तम पैकरा चेक किया तब देखा कि उपार्जन केन्द्र के पीछे तरफ तार से घेरा जाली कटा हुआ था व पास में एक जैकेट पडा मिला, तब सीसीटीवी फुटेज में चेक किया गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि गांव का अजीत व अजय धान का बोरी उठाकर ले जा रहे थे। उनके द्वारा कुल 10 बोरी धान कुल कीमत करीब 12 हजार 40 सौ को चोरी कर ले जाया गया है।
धान खरीदी केन्द्र से 10 बोरी धान की चोरी
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात
