NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
रायगढ़

102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे

पेपर लीक होने के कारण दोबारा एग्जाम

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 2:48 am
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा दूसरी बार आयोजित की गई। पहले पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। शुक्रवार को जिले के 102 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में 122 छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि पिछली परीक्षा में 115 छात्र अनुपस्थित थे।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की हिंदी परीक्षा 14 मार्च को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण बोर्ड ने उसे रद्द कर दिया था। इसके बाद यह परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा कराई गई। इस बार परीक्षा जिले में सुबह 9 बजे शुरू हुई। पूरे जिले में 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा 22 परीक्षा केंद्र रायगढ़ विकासखंड में थे, जबकि सबसे कम 8 परीक्षा केंद्र घरघोड़ा ब्लॉक में थे। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इस बार 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि पिछली परीक्षा में 115 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस बार 7 परीक्षार्थी ज्यादा अनुपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र सामान्य था और उसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
नकल का कोई मामला दर्ज नहीं
परीक्षा के नोडल भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में कहीं भी नकल का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। जिले में कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा को लेकर पहले से पूरी तैयारी कर ली गई थी। परीक्षा केंद्रों में पहले ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर दी गई थीं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।

You Might Also Like

भाजपा सदस्यता महाअभियान ने नई ऊंचाइयों को छुआ : ओपी चौधरी

डेंगू के हॉट स्पाट पर दें विशेष ध्यान

चक्रधर नगर,जूटमिल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गठित : सूची जारी

चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षकों का धरना, स्कूलों की पढ़ाई रही प्रभावित

युवती ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
Next Article सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?