NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
रायगढ़

कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव

आईपीएल मैच में सट्टा लिखते 2 सपड़ाए, खाईवाल शानू बेरीवाल के लिए सट्टा नोट कर यूपीआई से लेनदेन का मिला सबूत

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 2:48 am
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आईपीएल टी20 मैच में कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे थे, तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल जब्त किया है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर स्थित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो लोग मोबाइल के जरिए आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच (कोलकाता और लखनऊ) पर बॉल टू बॉल सट्टा सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दबिश दी। वहां से सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली निवासी पंकज जयसिंह और देवांगन पारा बोईरदादर निवासी जयदेव मित्रा को हिरासत में लिया गया।
मौके पर जयदेव मित्रा को सट्टे का हिसाब लिखते और मोबाइल से सट्टा खेलते हुए पाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे थे और सट्टे की रकम ऑनलाइन माध्यम से लेते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टे से जुड़ा पूरा लेनदेन मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला, निवासी पंचवटी कॉलोनी के लिए किया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक वीवो और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
सट्टा खेलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी : एसएसपी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस केवल सट्टा खाईवाल और सट्टा लिखने वालों पर ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। जैसा कि हाल की कार्रवाई में किया गया है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खेलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
फरार सट्टा खाईवाल एजाज उर्फ मन्नू गिरफ्तार
19 फरवरी 2026 को जमुना ईन चौक स्थित अजय कोल्ड्रिंक्स और पान सेंटर में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने की सूचना पर पुलिस ने हेमंत बत्रा को पकड़ा था। पूछताछ में हेमंत बत्रा ने बताया कि वह रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा चला रहा था और पूरा लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नू के लिए किया जाता था। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आरोपी एजाज उर्फ मन्नू (36 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर की पहचान की गई और उसकी तलाश की जा रही थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के जन्मदिन पर बधाई देने लगा तांता

राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त

बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी

महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट में दी गई श्रद्धांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
Next Article 102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?