रायगढ़। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों में थाना साइबर, चक्रधरनगर और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बैक टू बैक कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पहली कार्रवाई 07 अप्रैल को की गई, जब पुलिस टीम को सूचना मिली कि विजयपुर मरघट्टीपारा निवासी अमित एक्का अपने घर पर गांजा रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां कमरे के भीतर लकड़ी के तखत के नीचे प्लास्टिक थैले में छिपाकर रखा गया 01 किलो 300 ग्राम गांजा एवं बिक्री की राशि 12,500 बरामद की गई। जप्त गांजा की कीमत लगभग 26,000 आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अमित एक्का पिता स्व अमर साय एक्का उम्र 20 वर्ष साकिन विजयपुर मरघट्टीपारा को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई 08 अप्रैल को की गई, जब मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर गोवर्धनपुर की ओर बिक्री के लिए आ रहे हैं। सूचना पर साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजू कुमार सिंह और रीशन कुमार सिंह बताए, जो बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में सारंगढ़ क्षेत्र में रह रहे थे। तलाशी में उनके पास से 02 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 29 के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी- (1) राजू कुमार सिंह पिता मनोकामना सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सरैया बसंत थाना तरैया जिला सारण बिहार हाल मुकाम संजू प्रधान का किराये का मकान सरिया थाना सरिया जिला सारंगढ़ (2) रीशन कुमार सिंह पिता सुमन सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सरैया बसंत थाना तरैया जिला सारण बिहार हाल मुकाम संजू प्रधान का किराये का मकान सरिया थाना सरिया
तीसरी कार्रवाई 09 अप्रैल को थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा की गई, जिसमें थाना के सामने लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी कर एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विजय सिदार और शिवव्रत सिदार बताए। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग से कुल 03 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1,75,000 आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपी विजय सिदार पिता कमल साय सिदार उम्र 36 वर्ष सा. वार्ड क्र. 9 चांदमारी रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़ व शिवव्रत सिदार पिता श्रवण सिंह सिदार उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम गोढीकला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गांजा तस्करी के 3 मामलों में 4 गिरफ्तार
7 किलो गांजा, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी जब्त



