NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ समाधान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ समाधान
रायगढ़

आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ समाधान

स्वास्थ्य, पोषण, राजस्व व जनकल्याण सेवाओं का मिला एक मंच पर लाभ, खरसिया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2026 12:16 am
By lochan Gupta April 10, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिला प्रशासन द्वारा आज खरसिया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल मदनपुर परिसर में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं त्वरित सेवाएं प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। शिविर के दौरान तीन हितग्राहियों-गायत्री उरांव, नान दाई चौहान एवं रूप नारायण को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंदों को सहायक उपकरण, दिव्यांग बच्चों को विशेष किट वितरित की गई।
विद्युत विभाग द्वारा हितग्राहियों को मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित कर पोषण सहयोग प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार प्रदर्शनी लगाकर गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही विभाग द्वारा नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन एवं गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा शिविर में किसान किताब, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आधार कार्ड अपडेशन, नवीन आधार निर्माण तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी की सुविधा भी स्थल पर उपलब्ध रही। इससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही 18 “लखपति दीदियों” का सम्मान कर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 5 पंचायतों को जल परीक्षण किट प्रदान किए गए, जिससे गांव स्तर पर पेयजल की नियमित जांच सुनिश्चित हो सकेगी। शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं दो को मछली पकडऩे के जाल प्रदान किए गए, जिससे उनके आजीविका संवर्धन में मदद मिलेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं। अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शिविर को संबोधित किया। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गांवों के समग्र विकास और जनजागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शिविर का अवलोकन कर विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया तथा विभाग प्रमुखों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाएं मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई है। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर एवं प्रभारी एसडीएम श्री अक्षय डोसी, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
स.क्र./47/चंद्राकर फोटो…1 से 8 तक

250 से अधिक लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच, 10 ने किया रक्तदान


खरसिया में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 253 व्यक्तियों का उच्च रक्तचाप परीक्षण, 153 का शर्करा जांच, 26 लोगों का नेत्र परीक्षण, 96 व्यक्तियों का हीमोग्लोबिन जांच तथा 56 लोगों का विभिन्न प्रकार के लैब परीक्षण किए गए। इन जांचों के माध्यम से कई लोगों में प्रारंभिक अवस्था में ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान की गई, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही 198 लोगों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। जहां 10 लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया।

You Might Also Like

आर.एल. हॉस्पिटल में 6 अक्टूबर को साइटिका स्पेशिलिस्ट डॉ हर्षित गोयनका और ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौटियाल रहेंगे उपलब्ध

ढाबों पर पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ 5 गिरफ्तार

जोबी महाविद्यालय में धुमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

रामोत्सव पर मानस कीर्तन से गूंजेंगे देवालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसबीआई ने 40 लाख के सिक्के और नए नोट का किया वितरण
Next Article अकलतरा में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य पूरा

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?