NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लैलूंगा में नहर निर्माण के नाम पर लाखों का गड़बड झाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लैलूंगा में नहर निर्माण के नाम पर लाखों का गड़बड झाला
रायगढ़

लैलूंगा में नहर निर्माण के नाम पर लाखों का गड़बड झाला

6 महीने में उखड़ा कांक्रीट, अब लीपापोती में जुटा विभाग

lochan Gupta
Last updated: June 14, 2026 12:10 am
By lochan Gupta June 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सरकारी खजाने को कैसे पलीता लगाया जाता है, इसकी जीती-जागती मिसाल लैलूंगा क्षेत्र में चल रहे केनाल लाइनिंग निर्माण कार्य में देखी जा सकती है। जल संसाधन विभाग की नाक के नीचे लाखों रुपये की लागत से बनी नहर की कांक्रीट 6 महीने भी नहीं टिक पाई। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि जो काम कुछ महीने पहले ही पूरा हुआ था, वह अब जगह-जगह से दरकने और उखडऩे लगा है। अब अपनी नाकामी और कमीशनखोरी को छिपाने के लिए ठेकेदार और विभाग पैचवर्क (मरम्मत) का खेल खेल रहे हैं।
लैलूंगा विकासखंड के जामबाहर, लैलूंगा, कुंजारा, रेंगड़ी, गोसाईडीह समेत कई गांवों से होकर गुजरने वाली इस केनाल का लाइनिंग कार्य पिछले एक साल से चल रहा है। शुरुआत से ही ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि घटिया सामग्री और तकनीकी मानकों की अनदेखी की शिकायत कर रहे थे। लेकिन जिम्मेदार विभाग ने आंखें मूंदे रखीं। नतीजा यह है कि आज लाखों-करोड़ों की लागत से बिछाई गई कांक्रीट दरक चुकी है।
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जिन हिस्सों में नहर टूट चुकी है, वहां अब आनन-फानन में मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह मरम्मत नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की दरारों पर पर्दा डालने की कोशिश है। अगर निर्माण में सही तकनीकी मानकों का पालन हुआ होता, तो महज कुछ महीनों में नहर की यह दुर्दशा नहीं होती। यह साफ दर्शाता है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण और मॉनिटरिंग पूरी तरह से फेल रही है।
इस मुद्दे को पहले भी प्रमुखता से उठाया जा चुका है, लेकिन जल संसाधन विभाग के अफसरों ने वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर मौके का मुआयना करना तक जरूरी नहीं समझा।
जिला प्रशासन की खामोशी पर सवाल: लगातार शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन का रवैया ढुलमुल है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी आम आदमी का मामला होता तो तुरंत डंडा चल जाता, लेकिन जब मामला सरकारी फंड की बंदरबांट का है, तो सबने मौन साध लिया है। क्या निर्माण एजेंसी, इंजीनियरों और अफसरों के बीच कोई गहरी साठगांठ है?
जनता की मांग: उच्च स्तरीय तकनीकी जांच हो
लैलूंगा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलेक्टर, संभागीय आयुक्त और राज्य शासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है। निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो।
अब तक हुए भुगतान और वर्क ऑर्डर के दस्तावेजों का ऑडिट किया जाए।भ्रष्टाचार की पुष्टि होने पर दोषी अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई हो।

You Might Also Like

मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पं. चिरंजीवी दास नगर में मातृशक्ति का दिखा जोश

नेता कहते हैं हमारा क्षेत्र नही, प्रशासन देता है आश्वासन

ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

धर्मपत्नी के साथ मुख्यमंत्री पहुंचे भगवान के मंदिर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इस बार उमेश के सिर सज सकता है पीसीसी अध्यक्ष का ताज!
Next Article युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?